Move to Jagran APP

Politics : भोलू व 40 ग्राम प्रधान आज सपा में होंगे शामिल Aligarh news

आज वह सपा छात्रसभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि 40 ग्राम प्रधान भी सपा में शामिल होंगे। इनकी सूची वह पार्टी के समक्ष रखेंगे। अलीगढ़ लौटकर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 12:04 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 12:04 PM (IST)
Politics : भोलू व 40 ग्राम प्रधान आज सपा में होंगे शामिल Aligarh news
अलीगढ़ लौटकर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी।

अलीगढ़, जेएनएन : प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह उर्फ भोलू समाजवादी पार्टी में शामिल होने लखनऊ पहुंच गए हैं। आज वह सपा छात्रसभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के साथ पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि 40 ग्राम प्रधान भी सपा में शामिल होंगे। इनकी सूची वह पार्टी के समक्ष रखेंगे। अलीगढ़ लौटकर सभी को सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी। 

loksabha election banner

विवि के आंदोलन में निभाई थी महत्‍वपूर्ण भूमिका

हरदुआगंज के गांव अलहदादपुर निवासी अर्जुन सिंह की अलीगढ़ में विश्वविद्यालय के लिए हुए आंदोलन में अहम भूमिका रही थी। 2009 में शुरू हुए इस आंदोलन में वह सपा छात्रसभा के साथ कूदे थे। ये आंदोलन 2019 तक चला। इस बीच प्रदेश में सपा सरकार बनी। तब मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से अर्जुन, रंजीत चौधरी और उनकी टीम की तीन बार मुलाकात हुई थी। इसी आंदोलन का ही नतीजा था कि अलीगढ़ ने विश्वविद्यालय की नींव रखी गई है। पिछले महीने भी समर्थकों के साथ वह लखनऊ में पार्टी अध्यक्ष से मिले थे और सपा में शामिल होने की इच्छा जताई। उनके अलावा बसपा नेता मोहम्मद सगीर, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान भी अखिलेश से मिले थे। तब किसी को सदस्यता ग्रहण न कराकर आठ नवंबर की तारीख दे दी गई। त्योहार के चलते कार्यक्रम रद हो गया। अर्जुन ने बताया कि शनिवार को उन्हें बुलाया गया था। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अलीगढ़ में 40 प्रधानों को सपा में शामिल किया जाएगा। फिर पूरे मनाेयोग से पार्टी का काम संभालेंगे। इधर, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह खान के भी लखनऊ जाकर सपा की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चा थी। बताया गया कि उन्हें भी शनिवार का समय दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पूर्व विधायक सपा में शामिल होकर शहर व कोल विधानसभा की टिकट पर अपनी दावेदारी करेंगे। इसको लेकर सपा के एक खेमे में हलचल मची हुई है। क्योंकि, इन्हीं दोनों महत्वूपर्ण सीटों से कुछ कद्​दावर नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। हालांकि, पूर्व विधायक ने इससे साफ इन्कार किया है। पूर्व विधायक ने कहा कि यह कोरी अफवाह है। वह सपा में शामिल होने फिलहाल लखनऊ नहीं जा रहे। भविष्य में जो निर्णय होगा, वह सार्वजनिक किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.