Move to Jagran APP

भाकियू ने पंचायत में उठाई किसानों की समस्या, कहा ये सब Aligarh News

इगलास में भारतीय किसान यूनियन (टिकैतगुट) की पंचायत खेड़ा मार्केट में हुई। राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि किसान की गेहूं की फसल तैयार है लेकिन सरकार की खरीद व्यवस्था बिल्कुल लुंज-पुंज हालत में है। टूटी सड़क सही कराई जाए।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 01:50 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 01:50 PM (IST)
भाकियू ने पंचायत में उठाई किसानों की समस्या, कहा ये सब Aligarh News
गेहूं की फसल तैयार है लेकिन सरकार की खरीद व्यवस्था बिल्कुल लुंज-पुंज हालत में है।

अलीगढ़, जेएनएन। इगलास में भारतीय किसान यूनियन (टिकैतगुट) की पंचायत खेड़ा मार्केट में हुई। राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि किसान की गेहूं की फसल तैयार है लेकिन सरकार की खरीद व्यवस्था बिल्कुल लुंज-पुंज हालत में है। इगलास से गौंड़ा तक एक भी क्रय केंद्र नहीं है। बहुत बड़ा क्षेत्र अछूता पड़ा है। चुनिंदा क्रय केंद्र होने के कारण किसानों को औने-पौने दामों में फसल बेचनी पड़ रही है। बिजली विभाग में बिलों में बहुत धांधली चल रही है। शिकायत करने पर कंप्यूटर की गलती बता दी जाती है। विभाग में जो किसानों का उत्पीडऩ किया जा रहा है बंद होना चाहिए। क्षेत्र की टूटी सड़क सही कराई जाए। अध्यक्षता प्रीतम सिंह व संचालन अजीत सिंह ने किया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रुद्र सिंह, लोकेश कुमार, विशाल शर्मा, अभय चौधरी, कारे सिंह, हाकिम सिंह, साहब सिंह आदि थे।

loksabha election banner

गेहूं खरीद में कागजी सरलता बरते प्रशासन

भारतीय किसान यूनियन (हरपालगुट)ने कस्बा में सासनी रोड पर पंचायत कर गेहूं खरीद में हो रही किसानों की समस्याओं को रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि गेहूं खरीद के नाम पर कागजी औपचारिक्ता पूरी करने के लिए किसान अधिकारियों व कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन को गेहूं खरीद में कागजी सरलता बरतनी चाहिए। इगलास कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र खोलने का आश्वासन प्रशासन द्वारा दिया गया था। लेकिन यहां खरीद प्रारंभ नहीं हुई है। किसानों की समस्या को लेकर नौ अप्रैल को भाकियू नेता कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम से वार्ता करेंगे। अध्यक्षता होडल सिंह व संचालन बांके सिंह ने किया। इस मौके पर सेवानंद, नवनीत चौधरी, किशनपाल सिंह, देवेंद्र सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.