Farmers movement : सरकार के खिलाफ भाकियू ने जमकर की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन Aligarh news
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पर धरना प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक होली जलाई गई। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कुलदेव सिंह को ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है।
अलीगढ़, जेएनएन । इगलास में भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) व हरपाल गुट ने तहसील मुख्यालय पर कृषि कानूनों का विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक होली जलाई
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में तहसील पर धरना प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों की प्रतीकात्मक होली जलाई गई। सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कुलदेव सिंह को ज्ञापन दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। पिछले छह महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर धरना देकर बैठे हैं। लेकिन सरकार पूजी पतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए कानून को खत्म करना नहीं चाहती। जब तक कानून नहीं हटेगा किसान आंदोलन करते रहेंगे। इस मौके पर नेकराम माहौर, भारत भूषण, महीपाल सिंह, सुग्रीव सिंह, जगवीर सिंह शामिल रहे। वहीं टिकैत गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूदेव शर्मा, रुद्र सिंह, ब्रजमोहन शर्मा, बनबारी लाल, सुरेंद्र सिंह, खचेर सिंह, भूरी सिंह, नरेश सिंह, हाकिम सिंह, रंधीर सिंह, मनोहर सिंह व प्रेमवीर सिंह आदि ने तहसील पर पंचायत करके कृषि कानून के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम को कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।