कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू
नगला जुझार क्षेत्र के गांव रफायतपुर में शुक्रवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। गांव मे जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई।
अलीगढ़ : नगला जुझार क्षेत्र के गांव रफायतपुर में शुक्रवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गांव में कलश यात्रा निकाली गई। गांव मे जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई। भक्तगण बैंडबाजों की मधुर धुन पर झूमते हुए चल रहे थे। भक्ति में डूबे श्रद्धालु आस्था के नारे लगा रहे थे। कथा वाचक पंडित नीरज कुमार शास्त्री ने कथा का वर्णन किया। भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनने से लोगों का कल्याण होता है। मनुष्य के जीवन में नई ऊर्जा का संचार भी होता है। भागवत कथा जहां भी हो अवश्य सुनने के लिए जाना चाहिए। इस मौके पर देव पंडित, रवि पंडित, महावीर, रुस्तम, त्रिलोक सिंह, बीकेश कुमार, संतोष कुमार, नगेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, शैलेन्द्र आदि थे।
भंडारे के साथ भागवत
कथा का समापन
संसू, अतरौली : क्षेत्र के गांव हरवंशपुर में भागवत कथा का शनिवार को भंडारे के साथ समापन हो गया। राधा माधव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित कथा में शास्त्री नरसीलाल की मंडली ने प्रभु की लीला का वर्णन किया। मंदिर समिति के महामंत्री किशन दास ने बताया कि गांव के साथ तहसील के कई गांव के लोगों ने कथा आनंद लेकर कथा सुनीं। आयोजन में श्योराज, दिनेश कुमार, ओमवीर, कल्याण सिंह आदि का सहयोग रहा।
पूर्व संध्या पर सुंदरकांड पाठ कर किया नववर्ष का स्वागत
संसू, हरदुआगंज : नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शुक्रवार को कस्बा के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल भक्तों ने भक्तिरस का आनंद लिया। श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पथ में केके राघव, डा राजीव लोचन, रविन्द्र शर्मा, विजेंद्र सिंह चौहान, महावीर प्रसाद व नरेंद्र सिंह चौहान, सुल्तान सिंह एंड पार्टी ने मनोहारी गीत संगीत के साथ सुंदरकांड की चौपाइयों का वर्णन किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश माहेश्वरी, चंचल माहेश्वरी, बबलू शर्मा, पुजारी अरुण पांडे, श्रीकृष्ण गुप्ता, जीतू माहेश्वरी, नरेंद्र वर्मा, अशोक बंसल, दीपक अग्रवाल, पायल बंसल, मधु रानी, सिद्धि गोयल, राजीव गोयल, आशीष गौड़, आकाश आदि मौजूद रहे।
श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह
का किया मार्मिक वर्णन
संसू, बेसवां : कस्बा के जैन धर्मशाला मैदान में चल रही आठवीं श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कथा व्यास पंडित प्रमोद तिवारी ने श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह आदि लीलाओं का वर्णन किया। भक्तों ने श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह में नृत्य किया एवं माताओं ने कन्यादान लिया। भाजपा नेता विष्णु गोयल व समाजसेवी संजीव कुमार ने व्यास व समस्त टीम का सम्मान किया। शनिवार को श्री कृष्ण सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर परीक्षित मुन्नालाल, विमलेश, कुंजबिहारी बंसल, डा. राजकुमार सोनी, रमेश चंद तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, विजय गुप्ता, सुभाष गुप्ता, जीतू वर्मा, जितेंद्र, बबलू गुप्ता, जय तुषार, युवराज आदि थे।