Move to Jagran APP

शब्द प्रतियोगिता में भगत सिंह व पीटी ऊषा ग्रुप में रहा बराबरी का मुकाबला Aligarh news

इगलास क्षेत्र के गांव रामपुर बक्टरा स्थित मोहनलाल मधुर विद्यालय में शब्द प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण प्रतिभा खोज मिशन के तहत परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 07 Nov 2020 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2020 01:48 PM (IST)
शब्द प्रतियोगिता में भगत सिंह व पीटी ऊषा ग्रुप में रहा बराबरी का मुकाबला Aligarh news
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास क्षेत्र के गांव रामपुर बक्टरा स्थित मोहनलाल मधुर विद्यालय में शब्द प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण प्रतिभा खोज मिशन के तहत परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान हुआ। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता बालक वर्ग में शहीद भगत सिंह ग्रुप व बालिकाओं के पीटी ऊषा ग्रुप में बराबर का मुकाबला रहा। 2:30 घण्टे चली प्रतियोगिता में जोरदार रोमांचक मुकाबला था। छात्र-छात्राओं ने हजारों शब्द बोले। निर्णायक की भूमिका में वीरेंद्र सिंह मधुर, लता देवी व राधा चौधरी रहे।

loksabha election banner


बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों का सम्‍मान

परोपकार संस्था की ओर से दोनों ग्रुपों के कैप्टेन सौनू उपाध्याय व पल्लवी चौधरी के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी गोविंद, तरुन, पंकज, अंजली, नीतेश, प्राची, प्रीती व कीर्ती को सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों की मानसिक क्षमता का विकास होता है और स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है। शब्द प्रतियोगिता से बोलने की झिझक समाप्त होती है। जिससे भविष्य में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है।

किसानों को करेंगे जागरूक

प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह मधुर ने संस्था के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों से कहा कि आप सब लोग अपने-अपने गांव में सभी किसानों से पराली ना जलाने के लिए कहें और पर्यावरण प्रदूषण के बारे में जागरूक करें। इस मौके पर राजपाल सिंह बघेल, मनोज ठैनुआं, भरत तोमर, पवन चौधरी, हरेंद्र सूर्यवंशी, देव मीणा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.