Breaking News तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष पर हमला, साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग Aligarh News
देहलीगेट क्षेत्र के शाहपुर कुतुब के पास शुक्रवार सुबह तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष पर 15-20 बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया। वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइट पर बैठे थे।
अलीगढ़ [जेएनएन]। देहलीगेट क्षेत्र के शाहपुर कुतुब के पास शुक्रवार सुबह तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष पर 15-20 बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया। वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ साइट पर बैठे थे। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। तमंचे की बट मारकर अधिवक्ता का सिर फाड़ दिया। साथ ही बदमाश मोबाइल व नकदी आदि लूट कर ले गए। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
ऐसे हुई घटना
देहलीगेट क्षेत्र के गाँव शाहपुर कुतुब के देवेन्द्र सिंह की 36 बीघा जमीन की हरीश एडवोकेट प्लॉटिंग कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह यहीं पर अधिवक्ता अपने साथियों के साथ बैठे थे। तभी बाइकों पर असलाहों से लैस लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान अधिवक्ता के साथ दो और लोग थे। बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। तमंचे की बट मारकर अधिवक्ता का सिर फाड़ दिया। पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन भी छीन लिया। अन्य साथियों को भी पीटा। कुर्सियां तोड़ दीं।
पुलिस ने एक गिरफ्तार किया
पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अधिवक्ता के मुताबिक, लेनदेन के विवाद में दो दिन पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले शख्स ने ही हमला किया है।