Move to Jagran APP

अश्वनी शर्मा भी कांग्रेस छोड़ सपा में हुए शामिल

कांग्रेस पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता किनारा कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 01:15 AM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 01:15 AM (IST)
अश्वनी शर्मा भी कांग्रेस छोड़ सपा में हुए शामिल
अश्वनी शर्मा भी कांग्रेस छोड़ सपा में हुए शामिल

जासं, अलीगढ़: कांग्रेस पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता किनारा करने लगे हैं। पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के बाद वरिष्ठ नेता अश्वनी शर्मा भी साइकिल पर सवार हो गए हैं। शनिवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे।

loksabha election banner

अश्वनी शर्मा कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। चौधरी बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर चले जाने के बाद से अश्वनी शर्मा के सपा में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। शनिवार को इस पर मुहर भी लग गई। शर्मा को बिजेंद्र सिंह खेमे से जुड़ा माना जाता रहा है। अश्वनी शर्मा का कहना है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों से प्रभावित होकर इसमें शामिल हुए हैं। पार्टी हित में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। चुनाव में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

गौर करें प्रियंका: मनोज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से मांग की है कि अलीगढ़ के संगठन पर गौर करें। अन्यथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का कार्यकर्ता नहीं मिलेगा। जिस प्रकार से वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ रहे है ये सोचने का विषय है। सपा में जिस प्रकार से कांग्रेस के लोग शामिल हो रहे हैं या तो यह एक सोची-समझी रणनीति है या जिले में राष्ट्रीय प्रदेश स्तर के नेता पार्टी को कमजोर करने पर आमादा हैं। पंचायत चुनाव में पार्टी को कमजोर किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व पार्टी के नेताओं को रोक नहीं पा रहा। आरोप लगाया कि संगठन में कार्यकर्ता उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.