Move to Jagran APP

आयुर्वेद का वरदान, 80 की उम्र में भी दिखते जवान

छर्रा के ओमप्रकाश गुप्ता आज भी धड़धड़ाते हुए चढ़ जाते हैं सीढि़यां।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 02:21 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 02:21 AM (IST)
आयुर्वेद का वरदान, 80 की उम्र में भी दिखते जवान
आयुर्वेद का वरदान, 80 की उम्र में भी दिखते जवान

राजनारायण सिंह, अलीगढ़ : उम्र 80 साल, मगर फुर्ती 20 साल के युवा जैसी। चार मंजिला इमारत की सीढि़यां तेजी से चढ़ जाते हैं। कभी लिफ्ट का सहारा नहीं लिया। अधिकतर पैदल ही चलते हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की कभी शिकायत नहीं रही। ओमप्रकाश गुप्ता की सेहत को देखकर हर कोई ताज्जुब कर जाता है। आयुर्वेद से दोस्ती ने उनकी उम्र बढ़ा दी, वरना एक समय बीमारियों ने ऐसा तोड़ दिया था कि जीने की इच्छा तक खत्म हो गई थी। अब वह गांव से लेकर शहर तक आयुर्वेद के मूलमंत्र बताते हैं।

loksabha election banner

वे मूलरूप से छर्रा के हैं। उनके बेटे डॉ. राजेश गुप्ता आर्थोपेडिक हैं। पुत्रवधू जया सिघल स्त्री रोग विशेषज्ञ है। 1990 में ओम प्रकाश बीमारियों की चपेट में आ गए। शरीर दिन प्रतिदिन दुबला होता चला गया। बेटा और बहू ने अलीगढ़ से लेकर दिल्ली तक इलाज कराया, मगर स्वास्थ्य में गिरावट आती गई। उन्होंने चारपाई पकड़ ली। स्थिति यह हो गई कि उनके अंदर जीने की इच्छा खत्म हो गई।

ऐसी बदली जिदगी

ओमप्रकाश ने बताया कि एलोपैथिक का इलाज कराते करीब 10 साल हो गए थे। तब आयुर्वेद का विचार आया। एक वैद्य ने उन्हें हल्दी, गिलोय, पीपल आदि को पीसकर गुनगुने में काढ़ा की तरह पीने की सलाह दी। प्रतिदिन दूध में हल्दी डालकर पीने को कहा। ऐसा ही किया। इससे उनके शरीर में तेजी से सुधार होने लगा। 2002 में तो उनके शरीर में स्फूर्ति आने लगी। इसके बाद ओम प्रकाश ने आयुर्वेद के सिद्धांत को अपना लिया। नीम गिलोय, तुलसी, लौंग, अदरक, इलाइची, दाल, चीनी, पीपल, बड़ी इलाइची, अर्जुन की छाल, तेज पत्ता को पिसावा कर रख लिया है, जिसे सुबह पानी में उबालकर पीते हैं। इससे शरीर में जीतने भी खराब तत्व रहते हैं वो बाहर निकल आते हैं।

अपनाया सिद्धांत

ओम प्रकाश बताते हैं कि आयुर्वेद तीन सिद्धांतों पर है। आहार, निद्रा और संयम। इन्हें अपने जीवन में उतारने वाला कभी बीमार नहीं पड़ सकता है। वे प्रतिदिन तड़के तीन बजे उठते हैं। योग-व्यायाम करते हैं। काढ़ा पीते हैं। सुबह 10 बजे दो चपाती खाते हैं। शाम चार बजे फल। छह बजे भोजन करते हैं। इसमें भी दो चपाती होती है। रात में नौ बजे हल्दी दूध पीकर सो जाते हैं। 30 साल में कभी बाहर भोजन नहीं किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.