Move to Jagran APP

अलीगढ़ में बरसात का कहर:एक और गरीब का मकान गिरा

विजयगढ़ नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक और गरीब व्यक्ति का मकान धराशाई हो गया। ग्राम मानिकपुर में संतोष कुमार कुशवाहा अपने बच्चों के साथ मकान में रहते थे।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 03:07 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 03:07 PM (IST)
अलीगढ़ में बरसात का कहर:एक और गरीब का मकान गिरा
एक और गरीब व्यक्ति का मकान धराशाई हो गया।

अलीगढ़, जेएनएन।  विजयगढ़ नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक और गरीब व्यक्ति का मकान धराशाई हो गया। ग्राम मानिकपुर में संतोष कुमार कुशवाहा अपने बच्चों के साथ मकान में रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण जर्जर मकान में गुजर बसर कर रहे थे। बरसात के चलते वह भी गिर गया। गनीमत यह रही परिवार बाल बाल बच गया। उस समय सभी बच्चे मकान की गैलरी में बैठे हुए थे। कमरे में खाने पीने का सामान भी नष्ट हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में मकानों के गिरने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है। मकानों में सीलन आ गई है, जो कि अब लोगों के लिए खतरा बन गई है। जबकि बरसात अभी थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

loksabha election banner

बरला के गांव अरनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

बरला: थाना बरला के गांव अरनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है। वहीं युवक के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

थाना बरला के गांव अरनी का 35 वर्षीय जगवीर पुत्र नबाब सिंह गांव के पास ही एक कालेज में साफ सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव सड़क उसी के मकान के कमरे में मिला शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। थोड़ी देर बाद वहां भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उमेश चंद्र शर्मा भी पहुंच गये। घटना स्थल का सीओ सुमन कनौजिया ने निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि युवक का शव घर के अंदर मिला है। वह शराब पीने का आदी था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई की जायेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.