बदहाली से नाराज लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन Aligarh news
शहर के कुछ इलाकों में बदहाल व्यवस्था पर गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। शिकायतों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
अलीगढ़, जेएनएन : शहर के कुछ इलाकों में बदहाल व्यवस्था पर गुस्साए लोगों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई। शिकायतों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
डिवाइडर हटाने की मांग
सिविल लाइंस क्षेत्र में सरसैयद नगर से जकरिया मार्केट तक सड़क किनारे जगह-जगह अघोषित डलावघरों का बुधवार को जमकर विरोध हुआ। कांग्रेस नेता आगा युनूस के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों ने नारेबाजी की। मेडिकल रोड रोड के चौड़ीकरण व डिवाइडर हटाने की मांग की गई। इस दौरान बेगपुर में पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेता ने बताया कि जगह-जगह बनाए गए डलावघरों से लोग परेशान हैं। गंदगी, दुर्गंध से उन इलाकों में बुरा हाल है। बीमारियों फैलने का खतरा बना रहता है। धार्मिक स्थल भी उन्हीं मार्गों पर हैं। नालों की सफाई नहीं की जा रही। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इससे रात में राहगीरों को परेशानी होती है। अंधेरे में अपराधी भी सक्रिय रहते हैं। उन्होंने बताया कि रजानगर कॉलोनी की प्राइमरी पाठशाला के आसपास जलभराव है। बेगपुर, मौलाना आजाद नगर, जमालपुर, जीवनगढ़, स्वर्णजयंती नगर, भुजपुरा, रसलगंज, ऊपरकोट समेत कई इलाकों में मूलभूत सुविधाएं देने में नगर निगम असहज दिखाई देता है। सहायक नगर अायुक्त को ज्ञापन देकर उन्होंने समस्याओं के निस्तारण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. नाहिद अख्तर, जरीना खान, राणा नबी, अहमद, महेश शर्मा, अनिल कुमार, सलीम, रफीक, खालिद, निजाम, कस्तूरी देवी, शांति देवी, गुलाबो देवी, शांति कुमारी, शरबती, किरण देवी, मीरा कुमारी, संगीता, सर्वेश, सुधा, प्रेमवती, हेमंत कुमार, महफूज, आबिद काशिफ, शफीक आदि शामिल रहे।