Move to Jagran APP

शहर विधायक के सामने फूटा गुस्सा,शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ी Aligarh News

कांशीराम आवास में समस्याओं को लेकर रविवार को शहर विधायक संजीव राजा के सामने स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 03:10 PM (IST)
शहर विधायक के सामने फूटा गुस्सा,शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ी Aligarh News
शहर विधायक के सामने फूटा गुस्सा,शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ी Aligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन]: सारसौल स्थित कांशीराम आवास में समस्याओं को लेकर रविवार को शहर विधायक संजीव राजा के सामने स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि आवास के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा रहता है। कोरोना जैसी बीमारी के समय भी यहां कोई साफ-सफाई नहीं हो रही है। आवास में पेयजल आदि की समस्याएं बनी हुई हैं। भीड़ इतनी थी कि शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ गईं। शहर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द वह समस्या का समाधान कराएंगे, उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। 

loksabha election banner

नहीं आता सफाई कर्मी

सारसौल क्षेत्र में स्थित कांशीराम आवास में शहर विधायक संजीव राजा  वन महोत्सव पौधरोपण करने पहुंचे थे। लोगों ने विधायक का घेराव कर दिया। आवास में फैली विभिन्न समस्याओं के बारे में वह संजीव राजा को बताने लगे। जगदीश शर्मा और दीपक कुमार ने कहा कि कोरोना जैसी बीमारी में पूरी कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कोई उनकी समस्या सुनने नहीं आता है। विधायक संजीव राजा ने बताया कि लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं थी। यह कॉलोनी एडीए से मिली है। नगर निगम को अभी नहीं सौंपी गई है, जिसके चलते यहां सफाई कर्मी आदि नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते यहां समस्याएं बनी हुई हैं। वह डीएम से मिलकर जल्द यहां की समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.