Move to Jagran APP

अलीगढ़ में भाजपाइयों का आरोप, लाठी-डंडों से सपाइयों ने किया हमला

रामलीला मैदान में डिबेट के दौरान हुई मारपीट में भाजुयमो की तरफ से भी दी गई तहरीर।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 10:58 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 10:58 PM (IST)
अलीगढ़ में भाजपाइयों का आरोप, लाठी-डंडों से सपाइयों ने किया हमला
अलीगढ़ में भाजपाइयों का आरोप, लाठी-डंडों से सपाइयों ने किया हमला

जासं, अलीगढ़ : शहर के रामलीला मैदान में शुक्रवार शाम को निजी टीवी चैनल की डिबेट में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इधर, शनिवार शाम को भाजपाइयों ने गांधीपार्क थाने पहुंचकर तहरीर दी। इसमें जातिसूचक शब्द कहते हुए लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

अचलताल स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को टीवी चैनल की डिबेट के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई थी। इस मामले में रात में सपा नेता कौशल दिवाकर की ओर से तहरीर दी गई थी। शनिवार को भाजपा नेता संजू बजाज, भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी समेत कई कार्यकर्ता थाने पहुंचे। संजू बजाज की ओर से तहरीर दी गई है। इसमें कहा है कि डिबेट के दौरान जब संजू ने बोलने का प्रयास किया तो सपा के पदाधिकारियों ने कालर खींचते हुए जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से प्रहार किया। बीचबचाव में आए अमित गोस्वामी व हर्षद हिदू से भी मारपीट की गई। आरोप है कि अमित को जान से मारने का प्रयास किया और जेब से 2600 रुपये निकाल लिए। पूर्व महापौर शकुंतला भारती, पार्षद अलका गुप्ता से भी गालीगलौज की। पथराव किया। गांधीपार्क थाना प्रभारी वंशीधर पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानाकरी की जा रही है।

......

समाजवादी पार्टी के लोगो ने गुंडई कर डिबेट में भाजपा की उपलब्धियों को बता रहे लोगो को बोलने से जबरन रोका था। आपत्ति करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मारने पर उतारू हो गए। युवा मोर्चा का कार्यकर्ता किसी के कमजोर नहीं है। वीडियो फुटेज के आधार पर सब स्पष्ट हो जाएगा।

अमन गुप्ता, अध्यक्ष भाजयुमो महानगर अनुसूचित होने के चलते भाजपा मेरा उत्पीड़न कर रही है, पहले तो मुझ पर भाजपाइयों ने जानलेवा हमला किया। अब उल्टे मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

कौशल दिवाकर, महानगर अध्यक्ष सपा लोहिया वाहिनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.