Move to Jagran APP

अलीगढ़ के सपनों को लगेंगे पंख, रोजगार के होंगे नए अवसर, जानिये वजह Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। जिले में कुछ उपलब्धियां जुड़ने जा रही हैं जो विकास की नई इबारत लिखेंगे। इससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। जिले में आगामी दिनों में डिफेंस कारीडोर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल का शिलान्यास होगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 04:35 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 05:03 PM (IST)
अलीगढ़ के सपनों को लगेंगे पंख, रोजगार के होंगे नए अवसर, जानिये वजह Aligarh news
जिले में कुछ उपलब्धियां जुड़ने जा रही हैं, जो विकास की नई इबारत लिखेंगे।

 अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  जिले में कुछ उपलब्धियां जुड़ने जा रही हैं, जो विकास की नई इबारत लिखेंगे। इससे रोजगार के अवसर भी खुलेंगे। जिले में आगामी दिनों में डिफेंस कारीडोर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास होगा। साथ ही सीएम ने एरोप्लेन मेंटिनेंस सेंटर का भी संदेश दिया है, इससे जिले में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।

loksabha election banner

कभी अलीगढ़ में उद्यमी पैसा लगाने से डरते थे

अलीगढ़ की पहचान कभी दंगों के शहर के रुप में होती थी। यहां पर उद्यमी पैसा लगाने से भी डरते थे। क्योंकि शहर ने लंबे समय तक दंगे का दंश झेला है, मगर अब हवा बदल रही है। 2017 से तो जिले की हवा तेजी से बदली है। अलीगढ़ विकास के पथ पर चल निकलना है। इतने बड़े प्रोजेक्ट अलीगढ़ में आएंगे, इसकी कोई परिकल्पना भी नहीं कर सकता था। 2018 में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ को डिफेंस कारिडोर की सौगात दी थी। पीएम ने कहा था कि अलीगढ़ विकास की नई गाथा लिखेगा।

14 सितंबर को प्रधानमंत्री अलीगढ़ आएंगे

अब वह 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। लोधा क्षेत्र के मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। डिफेंस कारिडोर में आगामी दिनों में रक्षा से जुड़े हथियार भी बनेंगे। यह अलीगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि इसके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। जिले के बड़े 15 उद्यमियों ने डिफेंस कारिडोर में जमीन भी खरीद ली है। 1500 करोड़ रुपये का निवेश भी कर दिया है। इससे अलीगढ़ सारी दुनिया में छा जाएगा। वहीं, अलीगढ़ पट्टी में एरोप्लेन मेंटिनेंस के सेंटर के निर्माण की भी चर्चा चल रही है। इससे पूरी दुनिया के मानचित्र पर अलीगढ़ छा जाएगा। क्योंकि यह 300 हेक्टेयर जमीन में बनेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर खुलेंगे। किसानों को भी जमीन की अच्छी कीमत मिलेगी। अर्थात अलीगढ़ विकास का हब होगा।

जेवर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड़डा

अलीगढ़ से सटे जेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन रहा है, जहां से दुनिया के तमाम देशों के लिए उड़ान भरी जाएगी। जेवर हवाई अड्डा बनने के बाद आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। टप्पल, जट्टारी आदि क्षेत्रों में कालोनियां विकसित होगी। नोएडा की तरह टप्पल सेक्टरों में बांटा जाएगा। इससे गांव शहर में बदल जाएंगे। आवासीय योजनाएं बढ़ेंगी तो फिर स्कूल, कालेज आदि शिक्षण संस्थाएं भी होंगी। इसलिए आने वाले दिनों में अलीगढ़ भी गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद की तरह रोजगार का हब बनेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.