Move to Jagran APP

अलीगढ़ को शापिग कांप्लेक्स की जल्द मिलेगी सौगात

बारहद्वारी पर नगर निगम ने शुरू कराया निर्माण कार्यसीओ कार्यालय कर्मचारी आवास पेड़ भी होगा शिफ्ट।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 07:57 PM (IST)
अलीगढ़ को शापिग कांप्लेक्स की जल्द मिलेगी सौगात
अलीगढ़ को शापिग कांप्लेक्स की जल्द मिलेगी सौगात

जासं, अलीगढ़ : नगर निगम के बहुप्रतीक्षित शापिग कांप्लेक्स प्रोजेक्ट पर सोमवार से काम शुरू हो गया। स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम के साथ बारहद्वारी स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय पहुंचे नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया। यहां बने सीओ द्वितीय कार्यालय, निगम कर्मियों के आवास के अलावा वर्षों पुराना बरगद का पेड़ भी शिफ्ट किया जाएगा।

loksabha election banner

बारहद्वारी पर शापिग कांप्लेक्स का प्रोजेक्ट दो साल पहले कागजों पर तैयार हुआ था। तब तत्कालीन नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने भूमि पूजन भी किया। इसके बाद कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। अब इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम के साथ बारहद्वारी पहुंचे नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं पर चर्चा की। नगर आयुक्त ने बताया कि यहां से कार्यालय व आवास उदय सिंह जैन रोड स्थित वाटर व‌र्क्स परिसर में शिफ्ट किए जाएंगे। बरगद का पेड़ काटा नहीं जाएगा, बल्कि इसे मशीनों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर लगवाएंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को दी गई है। निर्माणदायी संस्था जल्द काम शुरू कर देगी। एक साल में कांप्लेक्स का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। वैसे ही संस्था को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने को कहा गया है। शहरवासियों को जल्द ही भव्य शापिग कांप्लेक्स की सौगात मिलेगी। नगर आयुक्त के साथ उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद, सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, मीडिया सहायक एहसान रब, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना अधिकारी ओम शर्मा, आर्किटेक्ट पीयूष आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.