Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : आसमान साफ, बादल छंटे, खिल गयी धूप

Aligarh Weather Forecast मौसम का मिजाज भी आए दिन बदल रहा है। आसमान पर कई दिनों से छाए बादल फिर छट गए हैं। इससे सुबह से ही धूप खिल रही है। लोगों को गुनगुनी धूप से बहुत आराम मिल रहा है। तेज हवा भी चल रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 13 Mar 2021 10:09 AM (IST)Updated: Sat, 13 Mar 2021 10:09 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast : आसमान साफ, बादल छंटे, खिल गयी धूप
मौसम का मिजाज भी आए दिन बदल रहा है।

अलीगढ़, जेएनएन। मौसम का मिजाज भी आए दिन बदल रहा है। आसमान पर कई दिनों से छाए बादल फिर छट गए हैं। इससे सुबह से ही धूप खिल रही है। लोगों को गुनगुनी धूप से बहुत आराम मिल रहा है। तेज हवा भी चल रही है। इस से मौसम खुशगवार है।

loksabha election banner

तापमान में गिरावट

सप्ताहभर से बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। दो दिन पूर्व आंधी भी आई। बूंदाबांदी व रुक-रुक कर बारिश भी हुई है। इससे मौसम के मिजाज में आई गर्माहट कुछ कम हुई है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। आज तड़के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दोपहर में इसके 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। हालांकि इस समय! धूप खिल रही है, साथ ही ठंडी हवा भी चल रही है। इससे मौसम काफी खुशगवार है।

बारिश से चिंता

इन दिनों कई बार बूंदाबांदी में बारिश हो चुकी है। खेतों में गेहूं की फसल पक रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ी हुई है। हालांकि अभी फसलों को नुकसान की कोई सूचना प्राप्त नहीं हो रही। हालांकि, तेज हवा से फसल को कुछ नुकसान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.