Move to Jagran APP

Aligarh Weather Forecast : मौसम में निरंतर हो रहा बदलाव, उमस ने किया बेहाल

अलीगढ़ के मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। बुधवार को सुबह से मौसम साफ है। कल जरूर दोपहर तक बादल छाए रहे। आज हवा भी चल रही है। हल्की सी उमस भी है। लेकिन जैसे जैसे सुबह दोपहर की बढ़ रही है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 02 Jun 2021 11:58 AM (IST)Updated: Wed, 02 Jun 2021 11:58 AM (IST)
Aligarh Weather Forecast :  मौसम में निरंतर हो रहा बदलाव, उमस ने किया बेहाल
अलीगढ़ के मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। बुधवार को सुबह से मौसम साफ है।

अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ के मौसम में निरंतर बदलाव हो रहा है। बुधवार को सुबह से मौसम साफ है। कल जरूर दोपहर तक बादल छाए रहे। आज हवा भी चल रही है। हल्की सी उमस भी है। लेकिन जैसे जैसे सुबह दोपहर की बढ़ रही है। सूरज के तेवर बढ़ते जा रहे हैं।  ​सुबह की धूप भी लोगों को चुभने लगी है। दिन चढने के साथ ही लोगों का घरों से निकलना दुश्‍वार हो रहा है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। जून की शुरुआत हो चुकी है इसके साथ ही गर्मी के तेवर भी कड़े हो गये हैं। सुबह के समय हवा चलने से लोगों को राहत मिली लेकिन दिन चढ़़ने के साथ ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। 

loksabha election banner

बारिश की जतायी आशंका

मंगलवार की सुबह आसमान में हल्‍के बादल देखे गए तो ऐसा लगा कि शायद सूरज की तल्‍खी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दस बजे के आसपास ही लोगों को गर्मी बेदर्दी बन सताने लगी।  वातावरण में छाई उमस ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों की हालत खस्ता कर दी। धीरे-धीरे पंखे अब गर्म हवा फेंकने लगे हैं। कई बार बिजली की लुकाछिपी से परेशानी और बढ़ जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस महीने गर्मी बहुत परेशान करने वाली है। पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।

सेहत का रखे ख्याल

फिजीशियन डा. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के अनुकूल है। यदि स्वच्छता एवं खानपान में एहतियात न बरती जाए तो उल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रमक रोग सेहत बिगाड़ सकते हैं। रात के बासी भोजन से परहेज करें। बच्चों का खास ख्याल रखना है। क्योंकि, बैक्टीरिया सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित करते हैं


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.