Aligarh Panchayat Chunav Voting News 2021: फर्जी मतदान को लेकर पथराव, मतपेटिका लेकर भागे लोग,दादों में पुलिस कर्मी घायल
जिले के गांव कठैरा आलमपुर में फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। मतदान करने आई कुछ महिलाओं ने बूथ के अंदर मौजूद प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप लगा दिया। इससे विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने -सामने आ गए।
अलीगढ़, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ ब्लॉक अकराबाद के गांव कठैरा आलमपुर में फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। मतदान करने आई कुछ महिलाओं ने बूथ के अंदर मौजूद प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप लगा दिया। इससे विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने -सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे से मतदान रुका हुआ है। दोनों पक्ष के लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
मतपेटिका लेकर भागे लोग
गांव कठैरा आलमपुर में फर्जी मतदान को लेकर बवाल हो गया। मतदान करने आई कुछ महिलाओं ने बूथ के अंदर मौजूद प्रत्याशी पर फर्जी मतदान का आरोप लगा दिया। इससे विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने -सामने आ गए। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया, जिससे सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हालात पर काबू पाया, लेकिन कुछ देर बाद लोग मतपेटिका लेकर भाग गए । पीछाकर पुलिस ने कब्जे में ली। इस दौरान पुलिस से मारपीट भी की गई।
फर्जी मतदान को लेकर पुलिस ने महिलाओं को पीटने का आरोप है। एसपी ट्रैफिक सतीश चन्द्र व एसीएम द्धितीय फोर्स के साथ मौके पर हैं।
दादों में पुलिस कर्मी घायल
क्षेत्र के गांव अटा में मतदान के दौरान दो पक्षों वोटरों को समझाते समय विवाद हो गया। विवाद को शांत करने के लिए मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने लोगों को दौड़ाया। कुछ ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। सूचना पर पहुँची थाना पुलिस घायल पुलिस कर्मी को छर्रा सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस पर पथराव करने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया है।