रोजमर्रा के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प ले आमजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के नगर आयुक्त ने ईंधन बचाने के लिए अनूठी पहल शुरू की है।
अलीगढ़ [जेएनएन]: पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले भर में कार्यक्रम हो रहे हैं। इनमें लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का जोर दिया। साथ ही कहा कि अपनी रोजमर्रा की जीवन में बदलाव लाना जरूरी है।वर्तमान कोविड 19 से लड़ने के लिए हमे अपने आस पास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घर, आंगन और आस-पास पेड़ पौधे अवश्य लगाएं।
सीएम का जन्मदिवस
विश्व पर्यावरण दिवस व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम में कारों का शुभारंभ किया गया। नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि स्मार्ट सिटी और नगर निगम के संयुक्त प्रयास से पहले चरण में ईईएसएल कंपनी से सात कारों का चार साल का अनुबंध हुआ है। आवश्यक सेवाओं में लगे अधिकारियों को कार दी गई हैं। नगर आयुक्त ने कहा कि निश्चित रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बड़ा कदम है। जनपद में नगर निगम पहला ऐसा विभाग है, जहां इलेक्ट्रिकल नो फ्यूल गाडिय़ों की शुरुआत की गई है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर ङ्क्षसह, जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र ङ्क्षसह, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद, मीडिया सहायक एहसान रब मौजूद रहे।
फुल एसी, नो मेंटीनेंस
फाइव सीटर इलेक्ट्रिक कार फुल एसी है, मेंटीनेंस भी नहीं। चाॢजंग स्टेशन सेवा भवन में है। टाटा कंपनी की ये कार 90 मिनट में चार्ज होने के बाद 150 किमी तक चलती है। इसमें कोई इंजन नहीं होता। करीब 90 पैसे प्रति किमी खर्चा आता है। प्रतिमाह एक कार का किराया 22 हजार रुपये है, जो डीजल की कार से लगभग आधा है। इससे निगम को डेढ़ लाख रुपये से अधिक प्रतिमाह बचत होगी।
कानपुर की एजेंसी से लगी गाडिय़ां
निगम में 16 डीजल की गाडिय़ां कानपुर की ट्रेवल एजेंसी से लगी हुई हैं। इनोवा का प्रतिमाह 59999 रुपये है, बोलेरो का 38999 व स्काॢपयो का किराया 56399 रुपये है। कुल 704384 रुपये प्रतिमाह किराया है। सालाना खर्चा 84.53 लाख आता है।
किराए पर कार
वाहन, संख्या, किराया (प्रतिमाह)
इनोवा, तीन, 179997
बोलेरो, 12, 467988
स्कापियो, एक, 56399