Move to Jagran APP

अलीगढ़ नुमाइश: पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज अलीगढ़ में

पूर्व राज्यपाल व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य रविवार को अलीगढ़ में आ रही हैं। यह कृष्णांजलि नट्यशााला में दोपहर एक बजे राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महात्मा ज्योतिबा फुले सांस्कृतिक सम्मेलन होगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 06:30 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 06:58 AM (IST)
अलीगढ़ नुमाइश: पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आज अलीगढ़ में
पूर्व संध्या पर महात्मा ज्योतिबा फुले सांस्कृतिक सम्मेलन होगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। पूर्व राज्यपाल व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य रविवार को अलीगढ़ में आ रही हैं। यह कृष्णांजलि नट्यशााला में दोपहर एक बजे राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर महात्मा ज्योतिबा फुले सांस्कृतिक सम्मेलन होगा।

loksabha election banner

संयोजक महाराजा सैनी व महात्मा ज्योतिबा राव फुले संस्था के अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक वीके सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम की मौर्या मुख्यअतिथि होंगी। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद राजवीर ङ्क्षसह, हाथरस सांसद किशन लाल दिलेर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, शहर विधायक संजीव राजा होंगे। पंजाबी लोकप्रिय गायक हरपाल सिंह लाडा की प्रस्तुति होगी। तैयारियों को लेकर राजकुमार शम्मी, राम सिंह, पवन गांधी, भानु प्रकाश सैनी, बंटू सैनी, अमित सैनी, कमल वाष्र्णेय, राजवीर सैनी, सागर सैनी, डा. चेतन सैनी, सचिन केसरी आदि मौजूद थे।

हवन-पूजन कर की उत्तम स्वास्थ्य की कामना

बरला : थाना बरला के गांव मूढैल के श्रीराम ईंट उद्योग पर नववर्ष के अवसर पर हवन यज्ञ कर लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। शनिवार को नववर्ष के अवसर पर गांव मूढैल के श्रीराम ईंट उद्योग पर पंडित व्यास प्रदीप शर्मा ने लोगों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए हवन-पूजन का आयोजन किया गया। आचार्य ने बताया कि ईश्वर का हवन-पूजन जरूर करना चाहिए। इसके धुंए मात्र से वातावरण की शुद्धि होती है। इस दौरान विपिन भाई, नीरज सिंह, मलखान सिंह, राजेंद्र सिंह, किरन देवी, सुधा देवी, रिया, रिचा, यानवी, काव्या, कार्तिक, ध्रुव आदि मौजूद रहे।

 गायों को गुड़ खिलाकर मनाया नव वर्ष

अलीगढ़। विजयगढ़ कस्बा में नववर्ष के उपलक्ष में गो सेवकों ने यात्रा निकालकर गुड़ एकत्रित किया तथा अस्थाई गौशाला मैं स्थित गायों को गुड़ खिलाया। गौ सेवा संकल्प योजना के आयोजक हरीश गर्ग ने शनिवार को गो सेवकों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। लोगों से गुड़ एकत्रित किया और गायों के लिए ज्यादा से ज्यादा दान देने की अपील भी की। यात्रा मैं शामिल सभी लोगों ने गौशाला में पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया। हरीश गर्ग ने कहा गौ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है बेजुबानों सेवा करना ईश्वर की भक्ति है। तथा गाय पूजनीय होती है इनमें देवताओं का वास होता है यही कारण है एमपी सेवा करने से ईश्वर हमेशा प्रसन्न रहता है उन्होंने कहा गौ सेवा संकल्प योजना के अंतर्गत मेरे पिता भगवती प्रसाद गर्ग ने पूर्व चेयरमैन देवी शरण गर्ग की स्मृति में एक निजी वाहन गौशाला के लिए भेंट किया था, जो प्रतिदिन घर घर से गायों के लिए भोजन एकत्रित करता है। नगर के निवासी उत्साह के साथ हरी सब्जी, रोटी भुसी, गुड़ आदि दान करके पुण्य का कार्य कर रहे हैं, जिससे गायों की भी सेहत में सुधार हो रहा है इस अवसर पर रिंकल गुप्ता, मुनेश चौबे, मोहित वार्ष्णेय, दर्जनों गो सेवक उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.