अलीगढ़़ में सीएम योगी ने कहा - कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं, सतर्कता से ही जीत हासिल होगी
अलीगढ़ जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सदी की सबसे बडी महामारी की तीसरी लहर पूरी दुुुुुनिया में है देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में कोरोना के लिए जो प्रयास हुए हैं उसकी सराहना हुई है। पूरी दुनिया मे सराहा गया है।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़़ देर से पहुंचे। उन्होंने अलीगढ़ पहुंचकर दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय का दौरा किया। इस दौरान वहां कोरोना से जंग की तैयारी का निरीक्षण किया।
तीसरी लहर से लड़ने के हमारे प्रयास बेहतर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस सदी की सबसे बडी महामारी की तीसरी लहर पूरी दुुुुुनिया में है देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में कोरोना के लिए जो प्रयास हुए हैं उसकी सराहना हुई है। पूरी दुनिया मे सराहा गया है। इसमे जीवन व जीविका दोनों का प्रबंधन है। पीएम खुद इसकी समीक्षा करते हैं और लोगों से संवाद बनाते हैं। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। पहली व दूसरी लहर में अच्छा काम हुआ। मै पहले भी अलीगढ़ आया था, तब मैने खुद देखा था। अब तीसरी लहर में देखना आया हूं, कोरोना की खुद समीक्षा कर रहा हूं। जीवन और जीविका को खुद प्रयास कर रहा हूं ।
सावधानी की जरूरत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक नहीं है, लेकिन सतर्कता बहुत जरूरी है। यह लंग्स को प्रभावित नहीं कर रहा है, लेकिन, फ्ल्यू होने के चलते बुखार रहता है। 4 से 5 दिन में रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। पहले 15 से 20 दिन लगते थे, ऐसे में सावधानी जरूरी है अभी भी पूरे प्रदेश व अलीगढ़ में देखा है। जितने एक्टिव केस हैं उससे काफी कम अस्पाताल में हैं।
घर में ठीक हो रहे हैं लोग
सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो घर मे ठीक हो रहे हैं। बहुत से लोग घर पर इलाज करा रहे हैं। एक फीसद से भी कम अस्पताल में हैं, 3 से 4 दिन में यह मरीज घर पहुंच रहे हैं।इइसमे वैक्सीन का काफी अहम किरदार है। भारत मेंं बनी दोनों वैक्सीन असरदार हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ जिले में 32 लाख डोज ग चुकी हैं। इनमे 96 फीसद को पहले डोज व फीसद को दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। 2 लाख से अधिक नवयुवक को डोज लग चुकी है। 62 फीसद लोगों को दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी थी, उस दौरान ऑक्सीजन की आत्म निर्भरता की शुरुआत हुई थी, जिले में 11 ऑक्सिजन प्लांट लगे, इनमे 2 दीनदयाल में हैं। प्रदेश में कुल 551 प्लांट लगे, सभी क्रियाशील हैं, कोरोना की स्थिति नियंत्रण में हैं। निगरानी समिति अच्छा काम कर रही है । मेडिसन किट दी जा रही हैं, मेरे जिले के।लोगों से अनुरोध है। भागने की जरूरत नहीं है, ऐसे में सावधानी की जरूरत है। घर से बाहर निकलना हो तो मास्क लगाएं वैक्सीन की दोनों डोज ले लें।जागरूकता का कार्यक्रम चल रहा है। इस अभियान से हम जुड़कर बेहतर काम रहे हैं। प्रदेश व देश को सफलता मिल रही है, हर व्यक्ति की जान बहमूल्य है, फ्री राशन दिया जा रहा है। आपदा में सहयोगी बनकर सरकार काम रही है।