Move to Jagran APP

अचूक रणनीति के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी बसपा Aligarh News

मायावती के जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ से बसपाई उत्साहित हैं। पंचायत चुनाव में पहली बार उतरने जा रही पार्टी ने अचूक रणनीति तय की है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया के लिए ब्ल्यू प्रिंट तैयार हो रहा है। इस बार जिला पंचायत सदस्यों के 47 वार्ड हैं।

By Sandeep kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 11:43 AM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 02:46 PM (IST)
अचूक रणनीति के साथ पंचायत चुनाव में उतरेगी बसपा Aligarh News
मायावती के जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ से बसपाई उत्साहित हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। मायावती के जन्मदिन समारोह में उमड़ी भीड़ से बसपाई उत्साहित हैं। पंचायत चुनाव में पहली बार उतरने जा रही पार्टी ने अचूक रणनीति तय की है। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया के लिए ब्ल्यू प्रिंट तैयार हो रहा है। इस बार जिला पंचायत सदस्यों के 47 वार्ड हैं। जिले की सात में से पांच विधानसभाओं में यह चुनाव होगा। 15 फरवरी तक इस चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। क्षेत्र निर्धारण के बाद प्रशासन आरक्षण व्यवस्था का अंतिम दौर चल रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में यह व्यवस्था तय हो जाएगी।

loksabha election banner

 ब्ल्यू बिग्रेड तैयारियों में जुटी 

पंचायत चुनाव के लिए ब्ल्यू बिग्रेड तैयारियों में जुटी हुई है। इस चुनाव के लिए बसपा की गंभीरता तो देखिए। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कानपुर, आगरा व अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बाबू मुनकाद अली हर रविवार को अलीगढ़ आकर मंडल स्तरीय बैठक में इस चुनाव की तैयारियों को परखते हैं। एटा, हाथरस, कासगंज व अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष विधानसभा स्तर से आने वाले जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों के दावेदारों के नाम पर चर्चा करते हैं। अलीगढ़ की पांचों विधानसभाओं के पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी, विधानसभा प्रभारी व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से नाम मांग रहे हैं। कुछ दावेदार सीधे जिलाध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क कर सीधे संपर्क कर रहे हैं।

विधानसभा स्तर से दावेदारों के ये हैं नाम

छर्रा विधानसभा में जिला पंचायत सदस्य के दावेदारों की लंबी कतार लगी हुई है। हरदुआगंज नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव, मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, अशोक सिंह, सुरेश चंद्रा सहित वरिष्ठ नेताओं से दावेदार संपर्क में हैं। दावेदारों में हाल ही में सपा छोड़कर बसपा में आए पंडित साहिल रावत, नानऊ में मोहम्मद आरिफ, गंगीरी में डा. हरीश कुशवाल, पहाड़ीपुर के यशपाल यादव, अकराबाद के भंवर पाल सिंह यादव, भड़ारी के पप्पू यादव, धर्मेंद्र सिंह, जसवंत सिंह जाटव, गौरव रावत, आरिफ खान आदि इस विधानसभा से दावेदार हैं। साथ नगर पंचायत विजयगढ़ के अध्यक्ष संजीव काका के परिवार से भी इस चुनाव में प्रत्याशी के रूप में मैदान में आ सकते हैं।

खैर विधानसभा में युवा बसपाई दावेदारी के रूप में मैदान में हैं। इनमें संजय शर्मा, जरार के सनी बौद्ध, दीनू पंडित, ज्ञानेंद्र सिंह, योगेश प्रधान, टप्पल के गौलरा के दिनेश भारद्वाज सहित कई नए चेहरे भी दोवदारी कर रहे हैं।

अतौली विधानसभा में ताज मोहम्मद, मुकेश बघेल, मनोज बघेल, रवेंद्र सिंह जाटव, विजय यादव सहित सर्वसमाज के लोग कतार में हैं। बरौली विधानसभा से प्रेमपाल लोधी, विशेष शर्मा, भगवानदास लोधी, मौजूदा जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह व वेद प्रकाश, लव शर्मा, सोमना के शेखर ठाकुर, ठा. ओमवीर सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.