Move to Jagran APP

Aligarh Block Pramukh Chunav 2021 Result : अलीगढ़ के गंगीरी में निर्दलयी ने भाजपा को ऐसे दी पटकनी, देखते रह गए सब

Aligarh Block Pramukh Chunav 2021 Result गंगीरी ब्लाक में सत्तारुण भाजपा की हार ने संगठन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारी चुनाव से पहले यहां एकतरफा जीत का दावा कर रहे थे लेकिन परिणामों ने सबको चौंका दिया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 11 Jul 2021 10:12 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jul 2021 10:12 AM (IST)
Aligarh Block Pramukh Chunav 2021 Result : अलीगढ़ के गंगीरी में  निर्दलयी ने भाजपा को ऐसे दी पटकनी, देखते रह गए सब
भाजपा की हार ने संगठन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अलीगढ़, जेएनएन। गंगीरी ब्लाक में सत्तारुण भाजपा की हार ने संगठन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के पदाधिकारी चुनाव से पहले यहां एकतरफा जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन परिणामों ने सबको चौंका दिया है। भाजपा को यहां नौ वोटों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, जानकार चुनाव में क्रास वोट की आंशका भी जता रहे हैं। तर्क है कि भाजपा प्रत्याशी के पास बहुमत से अधिक सदस्य थे। इसी आधार पर टिकट दिया गया, लेकिन इन सदस्यों ने क्रास वोट कर दिया। इसके चलते भाजपा हार गई हैं। हालांकि, संगठन भी इन तैयारियों पर विचार जरूर करेगा।

loksabha election banner

ऐसे हुआ चुनाव

जिले में कुल 12 ब्लाक हैं। इनमें 11 ब्लाकों में पहले ही निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने जा चुके हैं। इसमें सात ब्लाकों में जहां एक ही प्रत्याशी ने नामांकन किया था। वहीं, चार अन्य ब्लाकों में नाम वापसी के दिन विपक्षियों ने पर्चा वापस ले लिया था। ऐसे में शनिवार को जिले की एक मात्र गंगीरी सीट पर मतदान प्रस्तावित था। भाजपा ने इस सीट पर भी निर्विरोध के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, पदाधिकारी एकतरफा जीत का दावा किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि दो तिहाई सदस्य भाजपा समर्थित प्रत्याशी पर हैं। सुबह 11 बजे से इसकी शुरुआत हुई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के ठोस इंतजाम किए थे। प्रवेश द्वार से लेकर मतदान कक्ष तक वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई।प्रेक्षक के साथ ही एडीएम प्रशासन, एसपी देहात, एसपी क्राइम, एसपी ट्रैफिक, सीओ ट्रैफिक, सीओ बरला, दो प्लाटून पीएसी व 100 थानों का पुलिसबल तैनात किया गया था। सबसे पहले भाजपा पक्ष के सदस्यों ने मतदान किया। इसके बाद ही निर्दलीय पक्ष के मतदाता भी यहां वोट डालने पहुंच गए। दोपहर तीन बजे तक कुल 135 वोट पड़े गए। इसके बाद मतगणना हुई। इनके परिणों ने भाजपा को चौंका दिया। मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वीरवती को 69, भाजपा से राकेश को 60 व निर्दलीय राकेश यादव को एक वोट मिले। पांच वोट निरस्त हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.