Move to Jagran APP

जाट लैंड पर अखिलेश की पंचायत आज, पूर्व सांसद ने झोंकी ताकत Aligarh news

जाट लैंड से विख्यात टप्पल में सपा मुखिया अखिलेश यादव की शुक्रवार को किसान पंचायत होगी। सपा के लिए यह सभा किसी परीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के बीच अखिलेश की यह पहली सभा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 04:43 AM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 06:07 AM (IST)
जाट लैंड पर अखिलेश की पंचायत आज, पूर्व सांसद ने झोंकी ताकत Aligarh news
जाट लैंड से विख्यात टप्पल में सपा मुखिया अखिलेश यादव की शुक्रवार को किसान पंचायत होगी।

अलीगढ़, जेएनएन : जाट लैंड से विख्यात टप्पल में सपा मुखिया अखिलेश यादव की शुक्रवार को किसान पंचायत होगी। सपा के लिए यह सभा किसी परीक्षा से कम नहीं है। क्योंकि कृषि कानूनों के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के बीच अखिलेश की यह पहली सभा है। इसलिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है।  खासकर पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. बिजेंद्र सिंह इस पंचायत को लेकर खासा उत्साहित हैं। टप्पल उनका गढ़ है। सपा में शामिल होने के बाद उनकी यह पहली सभा है, जो प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यही वजह है कि पिछले 15 दिन से वह गांव-गांव किसानों से संपर्क कर पंचायत में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।

loksabha election banner

पंचायत को सफल बनाने की कोशिश

वहीं, जिलाध्यक्ष गिरीश यादव समेत तमाम पार्टीजन इस पंचायत को सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं।  अखिलेश यादव सैफई से सड़क मार्ग द्वारा टप्पल पहुंचेंगे। यहां उनका कार्यक्रम दोपहर 12 बजे का है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन, एमएलसी जसवंत सिंह, अरविंद यादव, संजय राठर, दिलीप यादव प्रमुख रूप से रहेंगे। कृषि बिल के विरोध में आयोजित हो रही इस सभा को पंचायत चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। क्योंकि, इस बार चुनाव में सपा पूरे दमखम के साथ उतरेगी। हालांकि, पार्टी के नेता इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह पंचायत सिर्फ कृषि बिल को लेकर आयोजित की गई। पार्टी अध्यक्ष इसी विषय को लेकर किसानों को संबाेधित करेंगे। गुरुवार को सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव के साथ प्रशांत वाल्मीकि, संतोष यादव, सोनू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह पंचायत किसानों को सरकार की गलत नीतियों के प्रति जागरुक करेगी, कृषि बिल विरोधी आंदोलन का धार देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.