Plastic Free India Campaign : कैंसर को बढ़ावा देता है वायु प्रदूषण, जनिए कैसे Hathras News
हाथरस जागरण संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में मंत्रालय से प्राप्त गाइड़लाइन के अनुसार 1-31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया।
हाथरस, जागरण संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र हाथरस के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा एवं लेखा एवं कार्यक्रम सहायक ऊषा सक्सेना के नेतृत्व में मंत्रालय से प्राप्त गाइड़लाइन के अनुसार 1-31 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान सभी विकास खंडों में चलाया गया था। कैंसर को बढ़ावा देता है वायु प्रदूषण, जनिए कैसे ।
प्लास्टिक अपशिष्ट से जहरीली गैसों का उत्पादन होता है
जिला युवा अधिकारी दिव्या शर्मा ने बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया था, जिसमें प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रभावकारी एवं उन्नत ढंग से एकत्रीकरण, प्रसंस्करण, शोधन और पर्यावरणीय दृष्टि से सुदृढ़ तरीके से निपटान के लिए नए प्रावधान लाए गए हैं जिनका उदेश्य प्लास्टिक अपशिष्ट के सृजन और पर्यावरण पर उसके प्रभाव में कमी लाना है। नियम के तहत,अन्य बातों के साथ-साथ, कम मोटाई वाले प्लास्टिक बैंगों, शीटों अथवा इस तरह की अन्य सामग्रियों के प्रयोग किया गया है। सिंगल-यूज प्लास्टिकों के प्रबंधन के कारण पर्यावरण को होने वाली अत्यधिक क्षति विशेषरूप से समुद्री पर्यावरण एवं जानवरों को अत्यघिक परेशानी होती है। पर उसके प्रतिकूल प्रभाव, तथा प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए कुछ कार्य किए जा रहें है। यह भी बताया कि प्लास्टिक अपशिष्ट कई जहरीली गैंसों का उत्पादन करता है। नतीजतन गंभीर वायु प्रदूषण का उत्पादन होता है जो कैंसर को बढ़ावा देता है, शारीरिक विकास को रोकता है और भयंकर बीमारी का कारण बनता है।
प्राकृतिक जीवन के लिए खतरा
लेखा एवं कार्यक्र सुपरवाइजर ऊषा सक्सेना ने बताया कि प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का जमीन या जल में इकट्ठा होना प्लास्टिक प्रदूषण कहलाता है। जिससे वन्य जन्तुओं या मानवों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं वातावरण में प्लास्टिक उत्पादों का संचय करना भी प्लास्टिक प्रदूषण में शामिल हे। प्लास्टिक प्रदूषण भूमि, जलमार्ग, और महासागारों को प्रभावित कर सकते है। यह प्राकृतिक जीवन के लिए एक विशाल खतरा है। नेहरू युवा केंद्र हाथरस के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने 1-31 अक्टूबर तक चलाया गया। प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में सभी स्वयंसेवकों ने अपने -अपने विकास खंडों के गांव से प्लास्टिक एकत्रित करें, उसे कई तरह के माध्यम से बीच-बीच में गड्डे ,नगरपालिका के कूडे़दान में नगरपालिका के गाड़ियों में,नगर पंचायत की गाड़ियों में, निष्पादन भी किया गया था। स्वयंसेवकों ने अपने-अपने ग्राम प्रधानों के सामने निष्पादन किया।