Move to Jagran APP

आगरा के ही होंगे अलीगढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त Aligarh news

आयकर विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। अलीगढ़ में प्रधान आयकर आयुक्त का पद खत्म कर दिया गया है। अब आगरा के ही प्रधान आयकर आयुक्त पूरा जिम्मा संभालेंगे। इस पद पर रेनू जौहरी हैं। यहां अपर आयुक्त आयकर योगेश शर्मा वरिष्ठ अफसर होंगे।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 02:29 PM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 02:29 PM (IST)
आगरा के ही होंगे अलीगढ़ के प्रधान आयकर आयुक्त Aligarh news
अलीगढ़ में प्रधान आयकर आयुक्त का पद खत्म कर दिया गया है।

अलीगढ़, जेएनएन : आयकर विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है। अलीगढ़ में प्रधान आयकर आयुक्त का पद खत्म कर दिया गया है। अब आगरा के ही प्रधान आयकर आयुक्त पूरा जिम्मा संभालेंगे। इस पद पर रेनू जौहरी हैं। यहां अपर आयुक्त आयकर योगेश शर्मा वरिष्ठ अफसर होंगे। जिले के पांच वार्डों में से तीन का अस्तित्व खत्म कर दिया गया है। इस बदलाव से करदाता, सीए व कर अधिवक्ताओं को अब आगरा तक दौड़ लगानी होगी।

loksabha election banner

20 साल से अलीगढ में था कार्यालय

प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय 20 साल से अलीगढ़ में था। इस चार्ज (परिक्षेत्र) में एटा, कासगंज, हाथरस, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मैनपुरी व अलीगढ़ जिले शामिल थे। अक्टूबर माह में केंद्रीय प्रत्यक्षकर बोर्ड (सीबीडीटी) ने वित्तमंत्रालय के निर्देश पर देशभर में आयकर विभाग के प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालयों में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत क्षेत्रीय इलेक्ट्रॉनिक व निर्धारण केंद्र (आरइएसी ) निर्धारण इकाई (एयू) व पुनर्विलोकन इकाई (आरयू) में भी बदलाव किया गया है। बनारस में तैनात प्रधान आयकर आयुक्त फेसलेस स्कीम (आरइएस-आरयू) सुनील माथुर को अतिरिक्त चार्ज मिला है। इस विंग के आयकर अधिकार मुख्यालय गजेंद्र सिंह होंगे। 

उपायुक्त सर्किल राधा रानी शर्मा होंगी। इनको आगरा में भी अतिरिक्त चार्ज मिला हुआ है। जिले के वार्ड एक में चार को समायोजित किया गया है। इस वार्ड के आयकर आयुक्त अंजनेश मित्तल होंगे। वार्ड तीन में दो व पांच का समायोजन किया गया है। वार्ड तीन के एके मल्ल आयकर अधिकारी होंगे। आयकर अधिकारी ऑडिट विभ्रव सत्यार्थी होंगे। फेसलेस स्कीम आरएसी (एयू) वन (तीन) व (दो) कानपुर प्रकाश चंद्र को अतिरिक्त चार्ज मिला है। 

आयकर अधिकारी राजगौरव आरइएसी (आरयू)- वन (दो) व (पांच) होंगे। आयकर अधिकारी आरएसी (आरयू) - वन (तीन)  व (तीन) अभिषेक जैन होंगे। आयकर अधिकारी टीडीएस मोहम्मद अब्दुल्ला खान व आयकर अधिकारी (फस्र्ट व सैकेंड) विशंबर झा होंगे। कर वसूली अधिकारी व आयकर अधिकारी (टेक्निकल) पद को आगरा प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में समायोजित कर दिया है। 

सीए व कर अधिवक्ताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें 

अलीगढ़ इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए अवन कुमार ङ्क्षसह ने कहा कि पद समाप्त कर आगरा में समायोजित करने से आयकरदाता, कर अधिवक्ता व सीए की मुश्किलें बढ़ेंगी। विधिक व विभागीय कार्रवाई के लिए अब आगरा तक दौड़ लगानी होगी। 13 अगस्त को फेसलेस स्कीम लागू की गई है। अक्टूबर माह में यह बदलाव हुआ है। केस रिवीजन, लंबित रिफंड, रिफंड का दावा अलीगढ़ में नहीं होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.