Move to Jagran APP

Adverse Effect of Lockdown: फावड़े से पत्नी पर पहले किया जानलेवा हमला, फिर खुद को मार लिया चाकू Hathras News

हाथरस जंक्शन के देवी नगर में रविवार की तड़के पति ने पारिवारिक कलह के चलते फावड़े से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। वहीं स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 27 Jun 2021 02:12 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jun 2021 02:12 PM (IST)
Adverse Effect of Lockdown: फावड़े से पत्नी पर पहले किया जानलेवा हमला, फिर खुद को मार लिया चाकू Hathras News
फावड़े से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। चाकू मारकर घायल कर लिया।

हाथरस, जेएनएन। कोतवाली हाथरस जंक्शन के देवी नगर में रविवार की तड़के पति ने पारिवारिक कलह के चलते फावड़े से प्रहार कर पत्नी को गंभीर रुप से घायल कर दिया। वहीं स्वयं को चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया।

loksabha election banner

पति- पत्‍नी में ऐसे हुआ था विवाद

कस्बा हाथरस जंक्शन के पेट्रोल पंप के सामने धमेंद्र का परिवार रहता है। रविवार की सुबह करीब तीन बजे व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते फावड़े से कई वार पत्नी रूबी के ऊपर कर दिये। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गई। पत्नी को घायल कर दिए जाने के बाद व्यक्ति ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया। घर में घायलों की चीख पुकार सुनने के बाद परिवार के अन्य सदस्य जाग गए और मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए हैं। स्वजन व ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दी। सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर राजीव यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में निकलकर आया है कि धमेंद्र दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करता था।

पति की लाकडाउन में चली गई थी नौकरी

लाकडाउन में नौकरी छूट जाने की वजह से व्यक्ति मानसिक तनाव में चल रहा था। परिवार में दो बालिग पुत्र व पुत्री के अलावा चार बच्चे हैं। नौकरी छूट जाने की वजह से आए दिन परिवार में झगड़ा होता था। मानसिक तनाव में होने के कारण व्यक्ति का उपचार भी चिकित्सक का चल रहा था। रविवार की तड़के पत्नी को घायल कर खुद को भी उसने घायल कर लिया। दोनों का उपचार अलीगढ़ मेडिकल में चल रहा है। दोनों की हालत में सुधार होना चिकित्सकों ने बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.