Move to Jagran APP

आनलाइन होगा दाखिल-खारिज, अलीगढ़ नगर निगम ने दी सुविधा Aligarh news

नगर निगम ने दाखिल-खारिज की व्यवस्था आनलाइन की है। जमीन की खरीद-बिक्री करने के बाद उसका दाखिल-खारिज (नामांतरण) कराने में अब समस्या नहीं होगी। घर बैठे आनलाइन नामांकरण हो सकेगा। इसके लिए अब नगर निगम के दफ्तरों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 12 Apr 2021 10:06 AM (IST)Updated: Mon, 12 Apr 2021 10:23 AM (IST)
आनलाइन होगा दाखिल-खारिज, अलीगढ़ नगर निगम ने दी सुविधा Aligarh news
नगर निगम ने दाखिल-खारिज की व्यवस्था आनलाइन की है।

अलीगढ़, जेएनएन : नगर निगम ने दाखिल-खारिज की व्यवस्था आनलाइन की है। जमीन की खरीद-बिक्री करने के बाद उसका दाखिल-खारिज (नामांतरण) कराने में अब समस्या नहीं होगी। घर बैठे आनलाइन नामांकरण हो सकेगा। इसके लिए अब नगर निगम के दफ्तरों में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। 

loksabha election banner

घर बैठै करें आनलाइन नामांतरण 

जमीन व अन्य संपत्तियों के नामांतरण कराने के लिए नगर निगम में कर अधीक्षक से लेकर नगर आयुक्त तक भवन स्वामी को चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके बाद भी काम हो ही जाए, इसकी गारंटी नहीं होती थी। ऐसे मामले लंबित पड़े रहते, निस्तारण नहीं पाता। दूसरे जिलों में रहने व्यक्ति को एक-एक दस्तावेज के लिए नगर निगम आना पड़ता था। इसके बाद की प्रक्रिया भी काफी जटिल है और इस कार्य में अक्सर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते थे। ऐसी परिस्थिति सामने न आए इसके लिए नगर निगम ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आनलाइन टैक्स जमा कराने के बाद नामांतरण कराने के लिए भी आनलाइन व्यवस्था शुरू कर दी है। इसके लिए आनलाइन आवेदन नगर निगम की वेबसाइट पर करना होगा। जोनल अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि नामांतरण के संबंध में सारी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। नामांतरण की व्यवस्था आनलाइन शुरू कर दी गई है। सीएससी केंद्रों से भी आनलाइन नामांतरण कराया जा सकता है। दस्तावेज और शुल्क आनलाइन ही जमा हो सकेगा। कोई आपत्ति न हुई तो 45 दिन में निस्तारण हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.