शिवरात्रि पर चाक चाैबंद रहेगी व्यवस्था, प्रशासन ने शुरू की तैयारी Aligarh news
महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति विद्युत आपूर्ति एवं कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी।
अलीगढ़, जेएनएन : महाशिवरात्रि पर्व पर व्यवस्थाएं पूरी तरह से चाक चौबंद रहेगी। प्रशासन ने इसको लेकर तैयारी कर ली है। डीएम की अध्यक्षता में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कलक्ट्रेट में एक बैठक बुलाई गई है। इसमें साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत आपूर्ति एवं कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर चर्चा होगी।
एसडीएम सिटी को लिखा गया पत्र
एसपी सिटी की ओर से एडीएम सिटी को भी एक पत्र लिखा गया है। इसमें क्वार्सी थाना क्षेत्र में समस्याओं के समाधान की मांग की है। इसमें कावंड मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद कराई जाएं। इसके अलावा फुटपाथ पर पानी, कूड़ा करकट को हटवाया जाए। गूलर के पेड़ों का चिन्हांकन कर उनका छटान किया जाए। चौराहों से अतिक्रमण हो हटवाया जाए। जिससे कि आवागमन में कोई भी दिक्कत न हो। कांवड रूट पर स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराया जाए। खैरेश्वर व मथुरा की तरफ से जाने वाले कावंडियों के रात्रि में चमकने वाले बोर्ड लगवाए जाएं। कांवर्ड मार्ग पर सभी शराब की दुकानाें को बंद कराया जाए। इीसके साथ पेयजल के लिए भी पानी की भरपूर व्यवस्था की गई। एडीएम सिटी ने इसी पत्र के आधार पर डीएम की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई है।
डीएम ने जनता दरबार में सुनी समस्याएं
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के जनता दरबार में फरियादियों की जनसुनवाई की। इसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस व पेंशन से जुड़ी हुई थी। डीएम ने संबंधित अफसरों को इनके निस्तारण के निर्देश दिए। कहा कि, अफसर गंभीरता से काम करें। मौके पर जाकर की समस्याओं का निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।