Move to Jagran APP

गंदगी की खबर पर दौड़ा प्रशासन, राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा की सफाई कराई

मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को प्रशासन हरकत में आ गया। जिला प्रशासन ने नगर पालिका की ओर से टीम भेजकर वहां पर गंदगी को हटवाकर ईंटों का खड़ंजा बिछाकर समतल करा दिया गया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 04:52 PM (IST)
गंदगी की खबर पर दौड़ा प्रशासन, राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा की सफाई कराई
राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी की खबर पर गुरुवार को प्रशासन हरकत में आ गया।

हाथरस, जागरण संवाददाता। मुरसान में राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा के पास गंदगी की खबर दैनिक जागरण में प्रकाशित होने के बाद गुरुवार को प्रशासन हरकत में आ गया। जिला प्रशासन ने नगर पालिका की ओर से टीम भेजकर वहां पर गंदगी को हटवाकर ईंटों का खड़ंजा बिछाकर समतल करा दिया गया है। राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ में होने जा रही है। इसका शिलान्यास करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं।

loksabha election banner

नगर पंचायत कांप्‍लेक्‍स के पास स्‍थापित की गयी है मूर्ति

मुरसान के नगर पंचायत कांम्पलेक्स के पास में यह मूर्ति स्थापित की गई थी। मूर्ति के चारों ओर कूड़ा करकट डला हुआ था। आसपास बबूल और झाड़ियां थीं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया। मुरसान नगर पंचायत है। महापुरुषों की देखरेख की जिम्मेदारी नगर पंचायत और जिला प्रशासन दोनों की है। इसके बावजूद मूर्ति स्थल की सफाई नहीं की गई थी। इस बात की खास चर्चा थी कि जिस महापुरुष को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान दिया जा रहा है, उस महापुरुष की प्रतिमा की हालत ऐसी क्यो हैं ? बता दें कि राजा महेंद्र प्रताप का आजादी में योगदान रहा है। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन भी दान दी थी।

राजा महेंद्र प्रताप ने अफगानिस्‍तान में निर्वासित सरकार बनायी थी 

हाथरस जनपद के कस्बा मुरसान को उनके नाम से देश दुनिया में जाना जाता है। उन्होंने अफगानिस्तान में निर्वासित सरकार बनाई थी। हाथरस से गुजरने वाले बरेली मथुरा मार्ग का नाम राजा महेंद्र प्रताप रखा हुआ है। नगर पालिका हाथरस ने इसके लिए मुरसान रोड पर बोर्ड भी लगवाया है। मुरसान के नाम से राजा का नाम जुड़ा हुआ है।

खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों में रोष

दैनिक जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोगों में रोष व्‍याप्‍त हो गया। लोगों का आक्रोश भड़कने से पहले ही प्रशासन ने आनन फानन में मूर्ति की साफ सफाई करा दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.