Move to Jagran APP

39 साल का हुआ एडीए, हर दशक बाद बढ़ता गया दायरा Aligarh News

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अब तक 39 साल हो गया है। 1981 में इसकी स्थापना हुई थी। शुरुआती में 104 गांव इसमें शामिल किए गए थे लेकिन यह आंकड़ा चार सौ से ऊपर जा चुका है। हर एक दशक पर एडीए का दायरा बढ़ता चला जा रहा है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 06:30 AM (IST)
39 साल का हुआ एडीए, हर दशक बाद बढ़ता गया दायरा Aligarh News
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अब तक 39 साल हो गया है।
अलीगढ़, जेएनएन। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण अब तक 39 साल हो गया है। 1981 में इसकी स्थापना हुई थी। शुरुआती में 104 गांव इसमें शामिल किए गए थे, लेकिन यह आंकड़ा चार सौ से ऊपर जा चुका है। हर एक दशक पर एडीए का दायरा बढ़ता चला जा रहा है। अब तक दो महायोजनाएं इसमें लागू हो चुकी है। पहली महायोजना 1981 से 2001 तक थी। वहीं, दूसरी महायोजना 2001 से 2021 तक थी। अब तीसरी महायोजना की तैयारी चल रही है। यह पहला मौका होगा, जब 20 साल की जगह 10 साल की महायोजना बन रही है। अगले कुछ महीनों में नई महायोजना लोगों के हाथों में आ जाएगी। 
 नए 110 गांव विनयमित क्षेत्र में घेाषित
अलीगढ़ शहर में अनियोजित एवं अनियंत्रित विकास को स्थायी एवं सुचारू रूप से नियंत्रित करने एवं सूचारू रूप से विकास को गति देने के लिए 13 नवंबर 1975 में अलीगढ़ पालिका क्षेत्र व उसके आसपास के 110 गांव को सम्मिलित करते हुए पहली बार विनयमित क्षेत्र घेाषित किया गया। इसके लिए एक प्रारूप महायोजना बनाई गई। इस पर दावे एवं आपत्ति मांगे गए। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 मार्च 1981 को विनयमित क्षेत्र को अलीगढ़ विकास क्षेत्र घोषित किया था। इसमें केंन्टोंमेंट बोर्ड, नाविक, सैनिक या वायुसेना के किसी प्राधिकारी के प्रयोजनार्थ केंद्रीय सरकार के स्वामित्ताधीन या पट्टी पर ली गई भूमि को इससे अलग रखा गया। इसके कुछ दिनों बाद ही एक नया आदेश जारी किया गया। इसमें इस क्षेत्र को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण घोषित किया गया। पहली बार 1981 से लेकर 2001 तक के लिए महायोजना स्वीकृत की गई। इसका कार्यकाल 20 साल तय हुआ। 2001 में पहली महायोजना खत्म होने के बाद एक नई महायोजना बनाई गई। इसमें शहर के आसपास दायरा बढ़ाया गया। करीब दो सौ गांव इसमें जोड़े गए। इसे भी 20 साल यानि 2001 से लेकर 2021 तक किया गया। 
तीसरी महायोजना

एडीए की दूसरी महायोजना 2021 का भी अब समय पूरा हाे चुला है। ऐसे में अब विकास प्राधिकरण नई महायोजना तैयार करा रहा है। यह महायोजना दस साल के लिए होगी। इसलिए इसका नाम महायोजना 2021 से 2031 तक रखा गया है। इस महायोजना में कई बदलाव हो रहे हैं। शहर के आसपास औद्योगिक व आवाीय क्षेत्रों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। वहीं, शहर के अंदर भी पार्क समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया जा रहा है। 

prime article banner
नई महायोजना की खास बातें 
-पहली बार 10 साल के लिए महायोजना तैयार कर रहा है अलीगढ़ विकास प्राधिकरण 
- पांच तहसीलों के 407 गांव बढ़ेंगे। इसमें गभाना के 152, कोल के 125, खैर के 83, इगलास के 26 और अतरौली के 17 गांव शामिल हैं।
 -आधा दर्जन से अधिक नई नगर पंचायत शामिल होंगी। इसमें सभी नवसृजित पंचायत शामिल हैं
 
अब तक प्रमुख योजनाएं
-स्वर्ण जयंती नगर 
-स्वर्ण जयंती नगर विस्तार
-बृज विहार कॉलोनी 
-आवास विकास परिषद 
-शाहजमाल की शांति निकेतन कॉलोनी
 
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण में अब तक दो महायोजनाएं लागू हो चुकी है। ऐसे में पहली महायोजना स्थापना के बाद 1981 में लागू हुई थी। दूसरी महायोजना 2001 में लाई गई थी। अब यह तीसरी महायोजना होगी। इसमें जनता की हर उम्मीद को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कई क्षेत्रों में बदलाव भी हो रहा है। 
प्रेम रंजन सिंह, एडीए वीसी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.