अलीगढ़ में एडीए ने चार अवैध निर्माण पर ठोकी सील, जानिए विस्तार से
उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दोबारा से कार्रवाई शुरू कर दी है।
अलीगढ़ जेएनएन: उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में अवैध निर्माण के खिलाफ अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने दोबारा से कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को सिविल लाइन क्षेत्र में चार अवैध निर्माणों को सील किया गया। इनमें व्यावसायिक व आवासीय दोनों शामिल हैं। लोगों ने बिना नक्शे के निर्माण कर लिया था।
तीन मंजिला इमारत सील
अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने अनूपशहर रोड पर वकील अहमद के ग्राउंड फ्लोर समेत दो दुकानों का निर्माण सील किया। नूर मंजिल मस्जिद में खुर्शीदजहां बेगम के की तीन मंजिला इमारत को सील किया। नगला मल्लाह रोड पर अजीम होम के सामने चार मंजिल निर्माण को सील किया। इसमें व्यावसायिक भवन थे। अवध प्लाजा में कलामुद्दीन के तीन मंजिला निर्माण को सील किया। इसका व्यावसायिक भवन के रूम में प्रयोग हो रहा था। उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने अवैध निर्माण चिह्नित कर संबंधित अभियंताओं से जवाब मांगे हैं। करीब 150 भवनों को भी सील करने के आदेश दिए हैं। इन्हें इसी माह सील करना है। इसमें रामघाट रोड से लेकर आगरा रोड तक के भवन हैं।