Move to Jagran APP

Provincial Session of ABVP : रामंदिर निर्माण के लिए साठ लाख परिवारों से संपर्क करेंगे एबीवीपी के कार्यकर्ता, जुटाएंगे धनराशि Aligarh News

ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संकलन का काम हिन्दू समाज व एबीवीपी परिवार करेंगे। इसके लिए चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 01:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 01:47 PM (IST)
Provincial Session of ABVP : रामंदिर निर्माण के लिए साठ लाख परिवारों से संपर्क करेंगे एबीवीपी  के कार्यकर्ता, जुटाएंगे धनराशि Aligarh News
चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है।

अलीगढ़, जेएनएन। ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला ने  कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संकलन का काम हिन्दू समाज व एबीवीपी परिवार करेंगे। इसके लिए चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवारों से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है।  सरकार से राशि नहीं लगवाएंगे। ब्रजप्रान्त के 60 लाख परिवारों से संपर्क करेंगे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। 14 जनवरी से 23 फरवरी तक ये अभियान चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता शादी समारोहों, कार्यक्रमों, उत्सवों आदि सभी कामों को छोड़कर इसी काम में लगेंगे। ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला रविवार को यहां एबीवीपी के प्रांतीय सम्‍मेलन को संबोधित कर रहे  थे। 

loksabha election banner

  केवल निधि संकलन का काम होगा

 मुख्य अतिथि रौतेला ने कहा कि केक में मोमबत्ती लगाने की संस्कृति भारतीय संस्कृति नहीं है। इसको बदलने के लिए संगठन ने आगरा के केक बनाने वालों को केक के साथ छोटे पांच दीये दिए, जिसमे गाय के दूध से बना घी डाला गया हो, उसको रखने का काम शुरू कराया है। इससे डेयरी उद्योग व संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। ये काम पूरे प्रांत व प्रदेश में शुरू करना है।

उन्होंने कहा कि केक में मोमबत्ती लगाने की संस्कृति भारतीय नहीं है। इसको बदलने के लिए संगठन ने आगरा के केक बनाने वालों से केक के साथ छोटे पांच दीये रखने का काम शुरू कराया था। इनमेंं गाय के दूध से बना घी डाला गया। इससे डेयरी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। यह काम पूरे ब्रज प्रांत और फिर प्रदेश में शुरू करना है। अधिवेशन में ब्रजप्रांत में शामिल अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा,  फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। कुछ नए पदाधिकारियों को पदभार भी सौंपा जाएगा।विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख श्रीहरि बोरिकर ने कहा कि आइएसआइएस का झंडा जम्मू-कश्मीर में लहराता है तो ये पता लगाना जरूरी है कि इसके पीछे कौन है? केरल, तमिलनाडु से एजेंट बनकर आइएसआइएस को सपोर्ट करवाने वाले पर्दे के पीछे के लोग कौन हैं? इसकी पड़ताल करना पहला व महत्वपूर्ण कार्य है। कहा कि हाथरस कांड में जो हुआ वो गलत है, उसकी निंदा भी करते हैं, मगर उस कांड को राजनीतिक रूप में भुनाने वाले समाज ही नहीं देश के दुश्मन हैं। प्रकरण में राजनीति करना निंदनीय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.