Move to Jagran APP

जिम्मेदार नागरिक व राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाता है एबीवीपी Aligarh News

20 दिसंबर को प्रांतीय अधिवेशन संपन्न होगा। इसमें ब्रज प्रांत के सभी 12 जिलों के पदाधिकारियों की शिरकत कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंचाएगी। अभ्यास वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 01:09 PM (IST)
जिम्मेदार नागरिक व राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाता है एबीवीपी Aligarh News
कार्यकर्ता रोजगार के साथ देश का निर्माण करने का काम करता है।

अलीगढ़, जेएनएन। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का उद्घाटन शुक्रवार को उत्सव गार्डन में किया गया। मुख्य अतिथि देहरादून से आए आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख जगदीश, एबीवीपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल व प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि एबीवीपी वो संगठन है जहां कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार नागरिक बनने व राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया जाता है। परिषद का कार्यकर्ता रोजगार के साथ देश का निर्माण करने का काम करता है।

loksabha election banner

 संगठन के कार्य व गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया

अभ्यास वर्ग के पहले दिन आरएसएस क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख की मौजूदगी ने कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह को दोगुना बढ़ा दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. भूपेंद्र ने कहा कि, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में सेवा कार्य कर यह सिद्ध कर दिया कि परिषद का कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी 24 घंटे कार्य करने में सक्षम है। कोरोना काल में विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने 5631 यूनिट रक्तदान किया और सेवा कार्य भी किए। किसान आंदोलन जो कि हाल का ज्वलंत मुद्दा है, उसमें किसानों के हित में है। प्रदेश मंत्री बलदेव चौधरी सीटू ने बताया कि, 18 व 19 को दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का आयोजन होगा। इसमें कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्य व गतिविधियों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

प्रांतीय अधिवेशन 20 को 

20 दिसंबर को प्रांतीय अधिवेशन संपन्न होगा। इसमें ब्रज प्रांत के सभी 12 जिलों के पदाधिकारियों की शिरकत कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर पहुंचाएगी। अभ्यास वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखरा, प्रांत संगठन मंत्री जयकरण सिंह, प्रांत प्रमुख डॉ. राकेश चतुर्वेदी, सुधाकर शर्मा, राजीव यादव, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, मचकेंद्र, गौरी दुबे, नितिन माहेश्वरी, आदर्श गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.