Move to Jagran APP

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठ तक टला

अलीगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन आठ जनवरी तक स्थगित हो गया है। शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Dec 2017 01:36 AM (IST)Updated: Sat, 23 Dec 2017 01:36 AM (IST)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठ तक टला
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना आठ तक टला

अलीगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन आठ जनवरी तक स्थगित हो गया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर इसकी घोषणा की। एलान किया कि मांगें नहीं मानी गई तो दोबारा से आंदोलन को मजबूर होंगी।

prime article banner

महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के तत्वावधान में दो महीने से कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। बीच में आंदोलन उग्र भी हुआ। कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने हंगामा कर रामघाट रोड जाम कर दिया। शुक्रवार को भी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर जुटीं। जिला उपाध्यक्ष मृदुला सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सभी मांगें मानी जाएं। मानदेय 10-15 हजार रुपये किया जाए। अतिरिक्त कार्य न लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रांतीय स्तर से आठ जनवरी तक धरना स्थगित करने के निर्देश मिले हैं। मांगों पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर पुष्पा शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह भी शुक्रवार को धरने पर पहुंचे और संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.