Move to Jagran APP

अलीगढ़ नगर निगम में समायोजित हो रहे जल निगम के 63 कर्मचारी

समायोजन पर शासन की मंजूरी मिलने के बाद कवायद शुरू।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 09:06 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 09:06 PM (IST)
अलीगढ़ नगर निगम में समायोजित हो रहे जल निगम के 63 कर्मचारी
अलीगढ़ नगर निगम में समायोजित हो रहे जल निगम के 63 कर्मचारी

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जल निगम में कार्यरत कर्मचारियों का समायोजन नगर निकायों में करने के शासन के फैसले के बाद कवायद शुरू हो गई है। अलीगढ़ नगर निगम में ऐसे 63 कर्मचारियों का समायोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर आयुक्त गौरांग राठी ने जनसुनवाई के दौरान इस संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे जल निगम को तमाम ऐसे कर्मचारियों के वेतन आदि का खर्च उठाना पड़ रहा है, जिनके पद के मुताबिक अब काम नहीं बचा है। जल निगम ने अपना बोझ कम करने के लिए इन कर्मचारियों को उन विभागों में समायोजित कराने का निर्णय लिया था, जिनमें इनके पद के मुताबिक काम हैं। जल निगम के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद समायोजन की प्रक्रिया शुरू हो गई। सेवाभवन स्थित अपने केबिन में जनसुनवाई कर रहे नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम में ऐसे 63 कर्मचारी समायोजित किए जाने हैं। इनमें अधिकतर पंप आपरेटर हैं। इनमें आठ के आवेदन मिलने पर नियुक्ति दे दी गई है। बाकी कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है। जनसुनवाई में मृत्यु प्रमाण पत्र, पोखरों की सफाई, लिक रोड निर्माण संबंधित शिकायतें व सुझाव भी मिले। वार्ड 31 के पार्षद संजय शर्मा ने पंचनगरी पोखर की सफाई और इसकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। इस पर नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त को 15वें वित्त आयोग से कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मृत्यु प्रमाण पत्रों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित जोनल व सह जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई में पांच शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें। उनका समय से निराकरण कराएं। किसी को चक्कर न काटने पड़ें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.