एसडीएम के परिवार समेत 62 लोग संक्रमित, कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 272 Aligarh news
कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को फिर 62 संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें एसडीएम कोल व उनका परिवार भी शामिल है। ज्यादातर संक्रमित मरीज शहर में पाए गए। शहर में खूब लापरवाही बरती जा रही है।
अलीगढ़, जेएनएन : कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को फिर 62 संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें एसडीएम कोल व उनका परिवार भी शामिल है। ज्यादातर संक्रमित मरीज शहर में पाए गए। शहर में खूब लापरवाही बरती जा रही है। 44 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज भी किया गया। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 272 पहुंच गई है। अब तक कुल 11 हजार 973 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 11 हजार 644 मरीज स्वस्थ हो चुके हैैं। आंकड़ों में 57 लोगों की मृत्यु दर्ज है।
ये मिले संक्रमित
एसडीएम कोल रंजीत सिंह, उनकी 45 वर्षीय पत्नी, 26 वर्षीय व 12 वर्षीय बेटा, 24 वर्षीय बेटी के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई। गोमत खैर से 40 वर्षीय युवक, सराय काबा में 55 वर्षीय महिला, शिव मंदिर कल्याणपुरम सासनीगेट में 42 वर्षीय व्यक्ति, गौंडा में 56 वर्षीय व्यक्ति, विष्णुपुरम लोधी विहार में 56 वर्षीय व्यक्ति, आरएएफ रोड क्वार्सी में 35 वर्षीय महिला, मेलरोज बाईपास में 26 वर्षीय युवक, कावेरी फेज टू में 43 वर्षीय महिला व 40 वर्षीय व्यक्ति, ग्रीन पार्क क्वार्सी में 58 वर्षीय व्यक्ति, शाहगढ़ अकराबाद में 48 वर्षीय महिला, वैष्णो एस्टेट अपार्टमेंट समद रोड से 20 वर्षीय युवक, मैरिस रोड से 70 वर्षीय बुजुर्ग, एडीए कालोनी से 36 वर्षीय महिला, रुस्तमपुर से 18 वर्षीय नवयुवती, रमेश विहार में 65 वर्षीय महिला, आरटीओ आफिस में 37 वर्षीय कर्मी, इगलास में 25 वर्षीय युवक, सराय खुर्द इगलास में 40 वर्षीय युवक, रूपा नगला खैर में 55 वर्षीय व्यक्ति, नगला पला में दुर्गा नगर नौरंगाबाद में 35 वर्षीय महिला, नगला पला साहिबाबाद में 21 वर्षीय युवती, जिला अस्पताल में 28 वर्षीय युवती, विष्णुपुरम में 56 वर्षीय महिला, गली नंबर तीन साकेत विहार कालोनी में 54 वर्षीय व्यक्ति, शांति सरोवर में 17 वर्षीय किशोर व 27 वर्षीय युवती, लोधी विहार में छह वर्षीय बालक व 15 वर्षीय किशोरी, बांके बिहारी आगरा रोड से 36 वर्षीय युवक, सागर हाउस कांप्लेक्स में 33 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय युवती, 64 वर्षीय बुजुर्ग, एक वर्षीय शिशु, हमदर्द नगर में 27 वर्षीय युवक, उस्मानपाड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति, जलालपुर में 51 वर्षीय व्यक्ति, इद्रप्रस्थ एस्टेट रामघाट रोड पर 25 वर्षीय युवक, एडीए कालोनी शाहजमाल में 35 वर्षीय महिला, तेलीपाड़ा में 40 वर्षीय, रिजवी अपार्टमेंट मेडिकल रोड पर 11 वर्षीय बालक, बनियापाड़ा में 26 वर्षीय युवती, रामबाग कालोनी में 32 वर्षीय युवक, पृथ्वीराज नगर में 37 वर्षीय महिला, मानिक चौक में 42 वर्षीय व्यक्ति, गोकुलेश पुरम देवसैनी में 40 वर्षीय महिला, साईं विहार कालोनी में 54 वर्षीय महिला, पंच विहार कालोनी में 26 वर्षीय युवक, धर्मपुरी विकास नगर में 24 वर्षीय युवक, दरियापुर सुमेरा में 22 वर्षीय युवक, छोटी बल्लभ में 30 वर्षीय युवक, धूबिया में 22 वर्षीय युवक व 20 वर्षीय युवती, बालीपुर अंडला में 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
गाइडलाइन का करें पालन
अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक में कोरोना के बढ़ते प्रकोप से रिटेलर्स व होलसेलर्स के साथ ग्राहकों को संक्रमण से बचाने पर चर्चा हुई। महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री रोजाना कोरोना गाइडलाइन फालो करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जनता बेखौफ घूम रही है। हमारी अपील है कि केमिस्ट सौ फीसद मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करें। थोक मार्केट में रोज-रोज जाकर भीड़ का हिस्सा न बनें। अध्यक्षता अनुराग गुप्ता ने की। इस मौके पर सत्येंद्र सारस्वत, ललित पाठक, राजा सक्सेना, भूप्रकाश गुप्ता,अनिल गौड़,जितेंद्र वर्मा, भीष्म अग्रवाल, सुभाष कुमार, रमेश रावत, शिवनंदन, शकील अहमद आदि थे।