Move to Jagran APP

12189 किसानो के खाते में पहुंचा 5.09 करोड़ का मुआवजा Aligarh News

देश सरकार ने किसानों के जख्मों पर बड़ा मरहम लगाया है। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल की भरपाई के लिए 5.09 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। पहले चरण में कुल 12189 किसानों को मुआवजा भेजा गया है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sat, 06 Nov 2021 09:45 AM (IST)Updated: Sat, 06 Nov 2021 09:45 AM (IST)
12189 किसानो के खाते में पहुंचा 5.09 करोड़ का मुआवजा Aligarh News
धान की फसल की भरपाई के लिए 5.09 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेज दी गई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार ने किसानों के जख्मों पर बड़ा मरहम लगाया है। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल की भरपाई के लिए 5.09 करोड़ की धनराशि किसानों के खाते में भेज दी गई है। पहले चरण में कुल 12189 किसानों को मुआवजा भेजा गया है। देर रात नौ बजे कोषागार से किसानों के खाते में यह पैसा भेजा गया है। न्यूनतम एक हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से यह पैसा मिला है। बाकी के बचे हुए 16953 किसानों को भी जल्द पैसा मिल जाएगा।

loksabha election banner

बारिश से फसल हुई थी बर्बाद

पिछले दिनों जिले में लगातार दो दिन तक जमकर बारिश हुई थी। इससे खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान हुआ था। बारिश व तेज हवाओं के चलते खेतों में कटी पड़ी फसल तो बर्बाद ही हो गई थी। इस पर शासन से जिले में राजस्व विभाग को सर्वे करने के आदेश मिले थे। लगातार दो दिन तक जिले में इसका सर्वे हुआ। इसमें सामने आया कि जिले में कुल 9125.99 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल को नुकसान हुआ है। इसमें सबसे अधिक नुकसान इगलास व खैर तहसील में हुआ। अतरौली तहसील में सबसे कम नुकसान मिल। प्रशासन ने जिले के कुल प्रभावित 29142 किसानों के लिए 12.36 करोड़ के मुआजवे का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेज दिया। दीपावली से एक दिन पहले शासन से इस मुआवजा राशि को स्वीकृति दे दी गई है। ऐसे में गुरुवार को दीपावली के दिन कोषागार से रात नौ बजे किसानों के खाते में मुआवजा भेज दिया गया है। पहले चरण में जिले के कुल 12189 किसानों के खाते में 5.09 कराेड़ की धनराशि भेजी गई है। वहीं, अभी जिले में कुल 16953 किसान और मुआवजे के लिए बाकी रह गए हैं। अफसरों का दावा है कि दीपावली के त्योहार के बाद दूसरे चरण में इन्हें भी मुआवजा मिल जाएग।

जिले में पिछले दिनों बेमौसम बारिश से धान की फसल में भारी नुकसान हुआ था। अब सरकार ने इस नुकसान की भरपाई कर दी गई है। दीपावली के दिन पहले चरण में इससे प्रभावित 12 हजार से अधिक किसानों को मुआवजा मिल गया है। वंचित अन्य किसानों को भी जल्द मुआवजा मिल जाएगा।

विधान जायसवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.