हाथरस में कोरोना से 40 और मरीजों ने जीती जंग, अपनाया ये तरीका
हाथरस में कोरोनावायरस को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। दूसरी खुराक दी गई। वहीं 60 प्लस के 116 लोगों को पहली खुराक व 1203 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। कोरोना से बचने के लिए जगह लगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
हाथरस, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात अब लगातार सुधरते जा रहे हैं। कोरोना से ग्रसित 40 मरीज और सही हो गए हैं। शुक्रवार को तीन नए केस सामने आए हैं। जनपद में अब तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 755 पहुंच गई है। अब तक डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। अब तक कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 704 हो गई है। अब तक कुल सक्रिय केसों की संख्या 51 हो गई है। मरीजों की संख्या घटने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग राहत महसूस कर रहा है। कोरोना संक्रमण का असर कम होने की वजह लोगों में बढ़ती जागरूकता और वैक्सीनेशन बताया जा रहा है। किशोर व किशोरियों का भी लगातार टीकाकरण जारी है। वहीं वृद्धों के अलावा फ्रंटलाइन वर्करों को भी टीके लगाए जा रहे है। शासन के निर्देश हैं कि शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करा दिया जाए। इस कार्य में राशन डीलरों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बिना वैक्सीनेशन के राशन न देने की शर्त का भी लोगों में असर दिखाई दे रहा है।
अब तक 13,40,853 लोगों को लगाए टीके
जासं, हाथरस : कड़ाके की ठंड में टीकाकरण कराने वालों में उत्साह दिखाई दे रहा है। गुरुवार को 245 केंद्रों पर 15711 लोगों का टीकाकरण कराया गया। 15 प्लस के 1618 किशोर व किशोरियों का टीकाकरण किया गया। वहीं 18 प्लस के 1896 लोगों को पहली खुराक व 7014 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 45 प्लस के 154 लोगों को पहली खुराक दी गई वहीं 1587 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 60 प्लस के 116 लोगों को पहली खुराक व 1203 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे नियमित टीकाकरण कराए। मास्क लगाकर बाहर निकलें और भीड़ से बचने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करें।