यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : अलीगढ़ में 38 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन पत्र, दो ने भरा
अलीगढ़ जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए सपा बसपा रालोद ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस को अभी छर्रा खैर और इगलास में प्रत्याशी अभी उतारा है। भाजपा शहर सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव के लिए सपा, बसपा, रालोद ने सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। कांग्रेस को अभी छर्रा, खैर और इगलास में प्रत्याशी अभी उतारा है। भाजपा शहर सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है। वहीं अन्य दलों ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। प्रत्याशियों के नाम का एलान कर असर सोमवार को देखा गया भी गया। सोमवार को विभिन्न दलों के 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। जबकि विधानसभा बरौली से निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कुमार वर्मा और छर्रा से बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव ने नामांकन भी किया।
जानिए कहां से किसने खरीदा नामांकन पत्र
71-खैर विधानसभा क्षेत्र (4)
- -राष्ट्रीय लोकदल से भगवती प्रसाद
- -भारतीय महासंघ से पिंटू कुमार
- -मौलिक अधिकार पार्टी से राजकुमार सिंह
- -निर्दलीय कल्लू
72-बरौली (8)
- -राष्ट्रीय लोकदल से प्रमोद गौड
- -जन सत्ता दल से हेमवंत सिंह चौहान
- -निर्दलीय दुजेन्द्र सिंह
- -निर्दलीय राजाराम
- -निर्दलीय यतेन्द्र कुमार शर्मा
- -निर्दलीय सियाराम
- -निर्दलीय विनीत कुमार
- -निर्दलीय देवेन्द्र सिंह
73-अतरौली (1)
- -एआइएमआइएम- अमीना खान
74-छर्रा (2)
- -समाजवादी पार्टी- लक्ष्मी धनगर
- -जन अधिकार पार्टी- श्री याद करन सिंह
75-कोल (10)
- -आम आदमी पार्टी- सतीश चंद शर्मा
- -भारतीय जनता पार्टी- श्री अनिल पाराशर
- -कांग्रेस- मोहम्मद यूनुस
- -भारतीय सुभाष सेना- साहब सिंह
- -एआइएमआइएम गुफरान नूर
- -समाजवादी पार्टी से साज इसाक
- -मौलिक अधिकार पार्टी से पूरन सिंह
- -निर्दलीय से जसवंत सिंह
- -निर्दलीय से राजकुमार शर्मा
- -निर्दलीय से रघुवीर सिंह कुशवाहा
76- शहर अलीगढ (6)
- -एआइएमआइएम से रिजवाना
- -कांग्रेस से मोहम्मद सलमान इम्तिहास
- -भारतीय जनता पार्टी से संजीव राजा
- -भारतीय जनता पार्टी से विनय मोबाइल नंबर
- -जन अधिकार पार्टी- से गौरव सैनी
- -मौलिक अधिकार पार्टी से रिहानउद्दीन
77-इगलास (7)
- -एआईएमआईएम से मदन कांत
- -अखिल भारतीय कांग्रेस से नितिन चौहान
- -अखिल भारतीय कांग्रेस से पूरन चंद देशमुख
- -राष्ट्रीय लोक दल से वीरपाल सिंह
- -मौलिक अधिकार पार्टी से श्रीनिवास वर्मा
- -निर्दलीय महेंद्र सिंह
- -निर्दलीय मुकेश कुमार