Move to Jagran APP

हाथरस में 37 लोगों ने दी कोरोना को मात, चार नए केस निकले, सतर्कता से हारेगा कोरोना

हाथरस जागरण संवाददाता। हाथरस में 45 प्लस के 177 लोगों को पहली खुराक दी गई वहीं 2103 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 60 प्लस के 120 लोगों को पहली खुराक व 1462 लोगों को दूसरी खुराक दी गई।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 01:13 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 01:50 PM (IST)
हाथरस में 37 लोगों ने दी कोरोना को मात, चार नए केस निकले, सतर्कता से हारेगा कोरोना
हाथरस में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गयी है।

हाथरस, जागरण संवाददाता।  कोरोना संक्रण को लेकर जनपद में राहत भरी खबर यह है कि कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं। 37 मरीज और स्वस्थ हो चुके हैं जबकि चार नए केस निकले हैं।

prime article banner

एक महीने पहले शुरू हुआ था कोरोना संक्रमण

एक महीने पहले जनपद में कोरोना संक्रमण की शुरुआत हुई थी। शुरू में सादाबाद का एक युवक संक्रमित पाया गया था। उसके बाद लगातार इजाफा होता रहा है। एक दिन तो हद हो गई थी कि 101 नए केस आए थे। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ लोगों की भी चिंताएं बढ़ गई थीं। इसके बाद लगातार केस कम होते चले गए। अब सिर्फ चार नए केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर संक्रमित मरीजों की संख्या 747 पहुंच गई है। 37 मरीज सही हुए हैं। इन्हें मिलाकर सही होने वाले मरीजों की संख्या 637 पहुंच गई है। चार नए मरीजों में 35 वर्षीय, 30 वर्षीय व 24 वर्षीय शहरी क्षेत्र के शामिल हैं। वहीं 37 वर्षीय पुरुष मरीज ग्रामीण क्षेत्र का है।

जनपद में अब तक 13,25,0425 लोगों लगे टीके

हाथरस। कड़ाके की ठंड में टीकाकरण कराने वालों में उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार को 245 केंद्रों पर 16261 लोगों का टीकाकरण कराया गया। जनपद में अब तक 13,25,0425 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 15 प्लस के 1220 किशोर व किशोरियों का टीकाकरण किया गया। वहीं 18 प्लस के 1488 लोगों को पहली खुराक व 8252 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 45 प्लस के 177 लोगों को पहली खुराक दी गई वहीं 2103 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। वहीं 60 प्लस के 120 लोगों को पहली खुराक व 1462 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे नियमित टीकाकरण कराए। मास्क लगाकर बाहर निकलें और भीड़ से बचने के लिए शारीरिक दूरी का पालन करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.