Aligarh Coronavirus News Update : 35 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 21 ने जीती कोरोना से जंग
जिले में कोरोना संक्रमण के 35 नए केस मिले। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9632 हो गया है। 21 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 9269 हो गई है। जिले में अब 215 सक्रिय केस हैं।
अलीगढ़, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण के 35 नए केस मिले। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9632 हो गया है। 21 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 9269 हो गई है। जिले में अब 215 सक्रिय केस हैं। 48 लोगों की मौत हो चुकी हैं। मामू भांजा में एक, स्वर्ण जयंती नगर में दो, केशव नगर में एक, सिरसा में दो, ओगीपुर में एक, ताहरपुर में एक, रूबी होटल में दो, मलिक चौक में चार, गोङ्क्षवद नगर में एक, पला साहिबाबाद में एक संक्रमित मिला।
कोरोना मीटर: अलीगढ़
कुल केस 9632/24 घंटे में 35
कुल सक्रिय 215/ 24घंटे में 35
कुल स्वस्थ हुए 9269/24 घंटे में 21
कुल मौतें 48/24 घंटे में 00
कुल टेस्ट 268847/24 घंटे में 3100
हाथरस में corona का खतरा बढ़ा
जनपद हाथरस में त्योहारी सीजन में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। शारीरिक दूरी का पालन और मास्क ही हमें इससे बचा पाएगा। बुधवार को 1212 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई तो दो लोगों के पॉजिटिव निकलने पर उन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया। चार लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दे दी। हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया।कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा कम होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। मेंडू के शाह गली निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति तथा कैलाश नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।
हाथरस का कोरोना मीटर
कुल केस/24 घंटे में 1129/02
सक्रिय केस/24 घंटे में 31/02
स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1085/04
कुल मौतें/24 घंटे में 08/00
कुल टेस्ट/24 घंटे में 150320/1000