Move to Jagran APP

Live Aligarh Coronavirus news update: 35 नए कोराना पॉजिटिव और मिले, अब तक 1641 पॉजिटिव

उत्‍‍‍‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। साोमवार को अलीगढ़ में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज और निकल आए।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 10:28 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 10:28 PM (IST)
Live Aligarh Coronavirus news update: 35 नए कोराना पॉजिटिव और मिले, अब तक 1641 पॉजिटिव
Live Aligarh Coronavirus news update: 35 नए कोराना पॉजिटिव और मिले, अब तक 1641 पॉजिटिव

अलीगढ़ जेएनएन: उत्‍‍‍‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। साोमवार को अलीगढ़ में 35 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज और निकल आए। अहम बात यह है कि रविवार को पीएसी के 42 जवानों समेत 112  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन भी हिल गया। एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमित मिलने का यह रिकॉर्ड है। 77 मरीज सरकारी व निजी अस्पतालों से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 438 हो गई है। अब तक 1141 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 27 की मृत्यु हो चुकी है। अब तक कुल 1606 संक्रमित हो चुके हैं।  

loksabha election banner

कोविड-19 रोगी खोजो अभियान
शनिवार को 8वीं वाहिनी के 10 जवान पॉजिटिव पाए गए थे। कोविड-19 रोगी खोजो अभियान के तहत रविवार को यहां कैंप लगाया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने 38वीं वाहिनी पीएसी पहुंचकर 600 जवानों के सैंपल लिए। सभी टेस्ट एंटीजन किट से किए गए। 42 जवान पॉजिटिव पाए गए। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने पॉजिटिव मिले सभी जवानों को आइसोलेट करने की सलाह दी। कोरोना पॉजिटिव मिलेजवानों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। सीएमओ के अनुसार पिछले दिनों कुछ जवान कानपुर से लौटे है। संभवत: वहीं से संक्रमण अन्य जवानों में फैला हो। मेडिकल कॉलेज से 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 21 पॉजिटिव रिपोर्ट निजी लैब से मिली। सीएमओ ने बताया कि पीएसी में कुछ जवान आगरा से आए थे, जो अन्य जवानों के बीच ही रहे। इससे संक्रमण फैलने की आशंका है। अब संक्रमित जवानों के संपर्क में आए अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।
लोग कर रहे लापरवाही 
लोग घोर लापरवाही बरत रहे हैैं। मास्क का प्रयोग करने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। शारीरिक दूरी का उल्लंघन भी हो रहा है। घरों में भी सैनिटाइजेशन का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। संक्रमण बढ़ रहा है। अभी सामुदायिक फैलाव की स्थिति नहीं है, मगर लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।
डॉ. भानुप्रताप सिंह कल्याणी, सीएमओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.