Move to Jagran APP

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana: गरीब कल्याण अन्न योजना में अलीगढ़ के 26 लाख लोगों को मार्च तक मिलेगा मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ा दी है। अब अगले साल मार्च तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इस योजना से देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलता रहेगा। अलीगढ़ के 26 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 09:48 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 09:48 AM (IST)
Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana:  गरीब कल्याण अन्न योजना में  अलीगढ़ के 26 लाख लोगों को मार्च तक मिलेगा मुफ्त राशन
अलीगढ़ के 26 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की मियाद केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ा दी है। अब अगले साल मार्च तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। इस योजना से देश के करीब 80 करोड़ लोगों को फायदा मिलता रहेगा। अलीगढ़ के 26 लाख लोगों को इसका फायदा मिलेगा। हर महीने इतनी ही यूनिट राशन बंटता हैं। वहीं, जिले के लोगों को दोगुना फायदा मिलेगा। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने मार्च तक मुफ्त राशन देने का ऐलान कर दिया है। इसमें तेल, दाल भी मुफ्त मिलेगा।

loksabha election banner

यह है योजना

जिले में कुल 1351 राशन की दुकान हैं। इन पर करीब साढ़े छह लाख कार्ड धारक हैं। इन कार्ड धारकों से 26 लाख के करीब यूनिट जुड़ी हुई हैं। एक व्यक्ति की एक यूनिट होती है। ऐसे में हर महीने करीब 26 लाख लोगों को राशन मिलता है। अब कोरोना काल में सरकार महीने में दो बार राशन दे रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार जहां हर महीने की तरह सामान्य राशन दे रही है। वहींख्, केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन देती है। इस योजना में नवंबर तक मुफ्त राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं। अब इसका समय पूरा हो गया हैं, लेकिन इससे पहले ही केंद्र सरकार ने इसे आगे बढ़ा दिया है। अब मार्च तक राशन का वितरण होगा। इसमें पांच किलो प्रति यूनिट राशन दिया जाएगा। वहीं प्रदेश सरकार पहले ही दिसंबर से लेकर मार्च तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को राशन के साथ ही प्रति कार्ड एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो दाल व एक किलो खाद्य तेल सरसों या रिफाइंड मिलेगा। ऐसे में होली तक कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इसके वितरण की जिम्मेदारी नेफेड को दी गई है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 20 से 30 तारीख तक होने वाले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लिए की गई है। ऐसे में कार्ड धारकों को महीने में दो बार मुफ्त राशन मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.