भोले बाबा और गौरा माता के विवाह की तिथि पर परिणय सूत्र में बंधे 26 जोड़े Aligarh news
रामघाट रोड स्थित पराग डेरी परिसर में सामाजिक संस्था आस्था की ओर से कांवडिय़ों की सभी ने अथाह सेवा की। नजीर पेश करते हुए इस बार 26 जोड़े आस्था और विश्वास के अटूट बंधन में बंधे। पूरी परंपरा के साथ इन जोड़ों का विवाह कार्य कराया गया।
अलीगढ़, जेएनएन : रामघाट रोड स्थित पराग डेयरी परिसर में सामाजिक संस्था आस्था की ओर से कांवडिय़ों की सभी ने अथाह सेवा की। नजीर पेश करते हुए इस बार 26 जोड़े आस्था और विश्वास के अटूट बंधन में बंधे। पूरी परंपरा के साथ इन जोड़ों का विवाह कार्य कराया गया। शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, आइजी पीयूष मोर्डिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
संस्थापक हिमांशु गर्ग ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भोले बाबा और गौरा माता के विवाह की तिथि पर हम 26 कन्याओं का कन्यादान कर पा रहे हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के साथ ही संस्था की ओर से 50 हजार रुपये की जरूरत की वस्तुएं दी गईं। शिविर में सभी ने बाबा बर्फानी के सुंदर हिमलिंग की झांकी के दर्शन किए। भजन संध्या का सभी ने आनंद उठाया। मेडिकल शिविर के प्रभारी विनय अग्निहोत्री अपनी टीम के साथ घायल शिवभक्तों की सेवा में जुटे रहे।
अन्नपूर्णा इवेंट एंड डेकोर संस्था का सहयोग
आस्था के सामूहिक विवाह में अन्नपूर्णा इवेंट एंड डेकोर संस्था ने भरपूर सहयोग दिया। संचालक ने बताया कि संस्था की तरफ से इस कार्यक्रम में भोजन, टेंट साज-सजावट व पूजा सामग्री की व्यवस्था की गई है। शिविर में पवन खंडेलवाल, गगन अग्रवाल, रचना अग्रवाल, गीता प्रधान, विनीत भरद्वाज, पीके नायर, राजीव अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, सुशील टाइगर, लकी, हरीश सैनी आदि थे।