Move to Jagran APP

पांच माह से वेतन को तरस रहे जल निगम के 250 कर्मी, पेंशन भी नहीं Aligarh news

जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 300 रिटायर्ड कर्मी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हैं लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। राहत शासन स्तर से मिलनी है। फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 05:48 PM (IST)
पांच माह से वेतन को तरस रहे जल निगम के 250 कर्मी, पेंशन भी नहीं Aligarh news
जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है।

अलीगढ़, जेएनएन : जल निगम के 250 कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। करीब 300 रिटायर्ड कर्मी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। आए दिन ये कर्मचारी धरना-प्रदर्शन करते हैं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। राहत शासन स्तर से मिलनी है। फिलहाल कोई दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। गुरुवार को भी जल निगम कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने धरना दिया। 

loksabha election banner

कर्मचारियों ने उठाई मांग

अलीगढ़ जल निगम में 250 नियमित कर्मचारी, अधिकारी व करीब 300 पेंशनर हैं। पिछले पांच महीने से किसी को वेतन नहीं मिला है। पेंशनर भी परेशान हैं। गुरुवार को मालवीय पुस्तकालय मार्केट स्थित जल निगम के निर्माण खंड कार्यालय पर धरना देकर कर्मचारियों ने वेतन की फिर मांग उठाई। अधिशासी अभियंता पंकज रंजन की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पदाधिकारियों ने बताया कि 2016 से वेतन व पेंशन रुकी हुई है। शासन स्तर से उनके वेतन व पेंशन का भुगतान होना है। कई परिवार भुखमरी के कगार पर आ चुके हैं। लगातार मांग होने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। पिछले माह मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा था। मगर कोई राहत नहीं मिली है।  

संघर्ष समिति गठित

जल निगम कर्मचारियों ने अपनी मांग और समस्याओं के निस्तारण के लिए छह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया है।  इसमें अधिशासी अभियंता पंकज रंजन संयोजक, दीपांशु तेवतिया सह संयोजक, राजेंद्र कुमार व नसीम अहमद मीडिया प्रभारी, एसपी शर्मा सह मीडिया प्रभारी और राकेश चंद्र शर्मा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.