Move to Jagran APP

मथुरा मार्ग पर आज से 20 घंटे बाधित रहेगा यातायात, बसों का रूट बदला

अलीगढ़ : यदि आप आज कहीं बाहर जा रहे हैं तो बसों के मार्गो के बारे में जानकारी कर लें। राया-सोनई रेल

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 05:30 AM (IST)
मथुरा मार्ग पर आज से 20 घंटे बाधित 
रहेगा यातायात, बसों का रूट बदला
मथुरा मार्ग पर आज से 20 घंटे बाधित रहेगा यातायात, बसों का रूट बदला

अलीगढ़ : यदि आप आज कहीं बाहर जा रहे हैं तो बसों के मार्गो के बारे में जानकारी कर लें। राया-सोनई रेल फाटकों पर मरम्मत का कार्य होने के कारण आज से 20 घंटे तक मथुरा मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इसके चलते बसों के रूट बदल दिए गए हैं। नए रूटों से जाने में समय लग सकता है। मरम्मत कार्य के दौरान व्यवस्थाएं बनाने के लिए रेलवे ने प्रशासन जानकारी दी है।

loksabha election banner

रेलवे की ओर से 20 घंटे का ब्लॉक 23 जून लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते रात आठ बजे से 24 जून शाम चार बजे तक यातायात बाधित रहेगा। रोडवेज अधिकारियों ने बसों के रूट बदल दिए हैं। व्यवस्था बनाने के लिए सहायक मंडल इंजीनियर पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से प्रशासन को लिखा गया है। इसमें बताया गया है कि दोनों फाटकों पर 20 घंटे कार्य चलेगा। शनिवार रात आठ बजे से राया-सोनई के बीच ट्रैक पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए रात आठ बजे से 24 जून शाम चार बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। ब्लॉक के कारण सड़क यातायात मार्ग का रूट परिवर्तित किया गया है। अलीगढ़ से मथुरा आने वाले वाहनों को खैर, बाजना होते हुए और हाथरस से मथुरा आने वाले वाहनों को सादाबाद, दाऊजी होते हुए मथुरा आना होगा। इस संबंध में अलीगढ़ डिपो के एआरएम लोकेश राजपूत ने बताया कि बदले हुए रूट के बारे में सभी चालकों व परिचालकों को अवगत करा दिया गया है। यह बदलाव 23 जून को रात आठ बजे से 24 जून को शाम चार बजे तक रहेगा। इसके बाद बसें पुराने रूट पर चलाई जाएंगीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.