हाथरस में 1231 निगेटिव, दो लोग मिले संक्रमित
कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार के दिन कम रहने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 1231 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
हाथरस जेएनएन: कोरोना मरीजों का आंकड़ा शुक्रवार के दिन कम रहने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 1231 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया।
ये मिले संक्रमित
कोरोना संक्रमण को देखते हुए पिछले कई महीने से स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार कर्मचारियों के द्वारा दिन रात मेहनत की जा रही है। लगातार संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है, ताकि कोरोना का संक्रमण कम से कम हो सके। एल वन हॉस्पिटलों के अलावा एल टू हॉस्पिटल की व्यवस्था जिले में है। शुक्रवार को सासनी के गांव रहना निवासी 32 वर्षीय महिला और विनोबा नगर सादाबाद निवासी 20 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों मरीजों को एल वन हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।
कोरोना मीटर
कुल केस/24 घंटे में 1066/02
सक्रिय केस/24 घंटे में 42/02
स्वस्थ हुए/24 घंटे में 1017/00
कुल मौतें/24 घंटे में 08/00
कुल टेस्ट/24 घंटे में 127906/2000