Move to Jagran APP

गणेश प्रतिमा विसर्जन को गंगा घाट गए हाथरस के 11 लड़के लापता

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बदायूं स्थित कछला घाट गए मुरसान के 11 लड़के लापता हो गए हैैं। इनमें सात नाबालिग हैैं।

By Edited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:00 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 09:51 AM (IST)
गणेश प्रतिमा विसर्जन को गंगा घाट गए हाथरस के 11 लड़के लापता
गणेश प्रतिमा विसर्जन को गंगा घाट गए हाथरस के 11 लड़के लापता

हाथरस (जेएनएन)।  गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बदायूं स्थित कछला घाट गए मुरसान के 11 लड़के लापता हो गए हैैं। इनमें सात नाबालिग हैैं। सोमवार शाम सात बजे की पैसेंजर ट्रेन से भी जब ये नहीं लौटे और फोन बंद मिले तो अफरा-तफरी मच गई।

loksabha election banner

बदायूं के कछला घाट गए थे सभी
रविवार को मुरसान से करीब डेढ़ सौ लोग अलग-अलग जगह से ट्रेन के जरिये कछला गए थे। दोपहर प्रतिमा विसर्जन किया। रात को सभी सो गए। इनमें मोहल्ला इमली वाला के लापता 11 लड़के भी हैैं। सोमवार सुबह लौटे लोगों ने बताया कि तड़के चार बजे तक उन्हें देखा था, सुबह नहीं मिले। उन्हें लगा कि किसी साधन से घर लौट गए होंगे। कछला से लौटे लोग यह भी बताते हैैं कि रविवार शाम लड़के आपस में झगड़ बैठे थे। उन्हें शांत करा दिया था। उनके मनमर्जी इधर-उधर जाने का कयास है। हालांकि, शाम सात बजे की पैसेंजर ट्रेन से लड़कों के लौट आने की उम्मीद में परिजन स्टेशन पहुंचे। न आने पर परिजन कोतवाली गए। पुलिस ने लड़कों के नाम व फोन नंबर ले लिए हैैं। सर्विलांस के जरिए पता लगाने का भरोसा दिया।

ये हैं लापता
संजय(18) पुत्र करण सिंह, विशाल (18) पुत्र रवि कुमार, राहुल (17) पुत्र मूलचंद्र, राहुल (16) पुत्र सुरेश, अंकुश (18) पुत्र मलखान सिंह, राजकुमार (17) पुत्र चंदन सिंह, रोहित (18) पुत्र नैनी सिंह, चंद्रप्रकाश (17) पुत्र नेम सिंह, चंद्रकांत (16) पुत्र नेम सिंह, विशाल (17) पुत्र भगवान सिंह व पंकज(17) पुत्र नारायण सिंह।
 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.