Move to Jagran APP

सपा में दबदबा बनाने को दो पूर्व विधायकों में जंग

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिले में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 03:00 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 03:00 PM (IST)
सपा में दबदबा बनाने को  दो पूर्व विधायकों में जंग
सपा में दबदबा बनाने को दो पूर्व विधायकों में जंग

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : जिले में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके चलते संगठनों में भी फेरबदल चल रहा है। समाजवादी पार्टी में संगठन स्तर पर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं में हलचल है। कई नेताओं को को अच्छे पद की उम्मीदें हैं। यह उम्मीद कितनी पूरी हो सकेगी, यह तो समय ही बताएगा। संगठन में जगह बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर दावेदारों ने अपने आकाओं के साथ लखनऊ में डेरा डालना शुरू कर दिया है। हाल ही में दो पूर्व विधायक लखनऊ से लौटे हैं।

loksabha election banner

सपा में सोशल इंजीनिय¨रग पर ध्यान दिया जा रहा है। पार्टी स्तर पर यह भी प्रस्ताव रखा गया है कि यादव और मुस्लिम के अलावा अन्य जातियों को संगठन में तरजीह दी जाए। इसमें जिला और महानगर स्तर पर पदाधिकारी शामिल हैं। विधानसभावार सजातीय वोटों के आधार पर ख्याल रखा जाए। लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र के आधार पर संगठन खड़ा किया जाए। हाईकमान के इस फैसले की भनक लगते ही वरिष्ठ कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। इसमें कुछ पूर्व विधायक भी शामिल हैं। दो पूर्व विधायकों में अपने-अपने समर्थकों को बनाने के लिए अंदरूनी जंग भी चल रही है। 2017 में विधानसभा चुनाव के बाद महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव हो चुका है। सैयद जावेद अजीज को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। राजनीतिज्ञों के अनुसार लोकसभा चुनाव के नजरिए से यहां की सीट सपा के लिए बहुत ज्यादा मुफीद नहीं रही है। इस बार क्या होगा यह देखने वाली बात होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.