Move to Jagran APP

Suicide Case in Agra: आगरा में सिगरेट पीने पर डांटने से युवक ने की खुदकुशी

Suicide Case in Agra खंदौली के नगला अर्जुन का मामला पेड़ से लटका मिला युवक का शव। खंदौली क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन निवासी 22 वर्षीय डालचंद पुत्र राजकुमार एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके तीन भाई हैं। डालचंद अभी अविवाहित था।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 09:55 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 09:55 AM (IST)
Suicide Case in Agra: आगरा में सिगरेट पीने पर डांटने से युवक ने की खुदकुशी
खंदौली के नगला अर्जुन का मामला, पेड़ से लटका मिला युवक का शव।

आगरा, जागरण संवाददाता। सिगरेट पीने पर डांटने से युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पेड़ की डाल से फंदा बांधकर उसने फांसी लगा ली। रातभर स्वजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह खुदकुशी की जानकारी हुई। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

loksabha election banner

खंदौली क्षेत्र के गांव नगला अर्जुन निवासी 22 वर्षीय डालचंद पुत्र राजकुमार एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसके तीन भाई हैं। डालचंद अभी अविवाहित था। शुक्रवार शाम को वह घर में छिपकर सिगरेट पी रहा था। पिता ने उसको देख लिया। इसके बाद पिता ने डांट दिया। उन्होंने उससे सिगरेट की आदत छुड़वाने को बुरा भला भी कहा। इसके बाद गुस्सा होकर डालचंद घर से निकल गया। स्वजन ने सोचा कि गुस्से में वह घर से निकला है। थोड़ी में देर में शांत होने पर वह घर लौट आएगा। मगर, ऐसा नहीं हुआ। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उन्हें चिंता हुई। उसके दोस्तों से जानकरी की। आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका मिला। ग्रामीणों ने स्वजन को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ खंदौली अरविंद निर्वाल ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। स्वजन भी यही कह रहे हैं। उनका कहना है कि पिता ने सिगरेट पीने पर डालचंद को डांट दिया था। स्वजन खुदकुशी के पीछे यही कारण बता रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.